Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले स्टार्क ने खेला माइंड गेम्स, पिच पर बाउंस को लेकर कही ये बात

भारत को पर्थ टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉक्सिंग डे के दिन आमने-सामने होंगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मैच ऑस्ट्रेलिया के फेमस ग्राउंड मेलबर्न में खेला जाएगा. इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिशेल स्टार्क ने टीम इंडिया को चेतावनी दे दी है. उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम मेलबर्न में होने वाले टेस्ट मैच के लिए तैयार हैं.

मुझे नही पता पिच किस तरह की होगी 

पिच को लेकर करते हुए स्टार्क ने कहा कि

“मुझे नही पता है कि हम पिच से क्या उम्मीद कर रहे है. मैं आखिरी बार वहां पर नही खेला था. इस वजह से मैं कुछ भी नही कह सकता है. इसके अलावा मैंने आखिरी बार ड्रेसिंग रूम से मैच को देखा था. मुझे नही पता है वहां किस तरह का बदलाव हुआ है, लेकिन हाल में ही घरेलू क्रिकेट के दौरान वहां पर कुछ बदलाव किये गए है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि पिच किस तरह की होगी.”

हम पिच को लेकर तैयार है 

हाल में ही पिच क्यूरेटर ने पिच में बदलाव किया है. उन्होंने पिच पर कुछ घास छोड़ दी है. ऐसे में गेंदबाजों को उछाल और स्विंग मिलने की उम्मीद है. ऐसे में पिच को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“मुझे लगता है ये एक सरप्राइज होना वाला है कि मैंने एक हफ्ते में अपने खेल को लेकर काफी काम किया है और हमे हमारी मेहनत का फल भी मिला है. हम वहां पर इस हफ्ते जाएँगे और मेलबर्न में अपने टेस्ट मैच पर ध्यान लगाएंगे.”

ये काफी दिलचस्प है 

ऑस्ट्रेलिया के निचलेक्रम के बल्लेबाजों ने काफी ज्यादा रन बनाए है. भारत के खिलाफ दुसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी स्टार्क और हेज़लवुड ने 35 रन जोड़े थे.

ऐसे में जब उन्हें इसको लेकर बात की गए तो उन्होंने कहा कि ये काफी ज्यादा दिलचस्प है. हमे इसके लिए काफी ज्यादा मेहनत भी की है. हमे पिछले काफी समय से ये किया भी है.

पैट कमिंस हम तीनों में सबसे बेहतर बल्लेबाज़ है. उसने दिखा दिया की वो लम्बे समय तक भी बल्लेबाज़ी कर सकता है. एडिलेड में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था.

The post AUSvsIND: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले स्टार्क ने खेला माइंड गेम्स, पिच पर बाउंस को लेकर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.