भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट की आज शुरुआत हो गई है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 215 रन बना लिए थे. भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने इस मैच में तीन बदलाव किये. सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और के एल राहुल की जगह रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल को मौका मिला.
लंच तक भारत का स्कोर 57 रन पर एक विकेट था
भारतीय टीम ने लंच तक एक विकेट के नुकसान पर 57 रन का स्कोर बना लिया है. मयंक अग्रवाल ने 68 बॉल में 34 रन जुटाए. वहीं हनुमा विहारी के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे चेतेश्वर पुजारा 34 बॉल में 10 रन बनाए. हनुमा विहारी आठ रन बना कर पेट कमिंस का शिकार हुए.
मयंक अग्रवाल ने पहले ही टेस्ट में लगा दी शानदार फिफ्टी
Mayank Agarwal played some classy shots in his debut knock in Test cricket!#AUSvIND | @MastercardAU pic.twitter.com/G9RRHBICTW
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 26, 2018
पूजार ने भी जड़ दिया अर्धशतक
Patient Pujara with another Test half-century!#AUSvIND | @Domaincomau pic.twitter.com/o0FfVLsI8p
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 26, 2018
टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक जड़ दिया यह पुजारा के टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक है. उन्होंने 152 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर टीम को संभाला.
विराट कोहली ने खेली अच्छी पारी, कमिंस को मिले दोनों विकेट
Ohhhh… #CloseMatters #AUSvIND | @GilletteAU pic.twitter.com/u72HuRZAns
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 26, 2018
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पेट कमिंस ने हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल को आउट किया. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखा है.
विराट की अगुआई में मैच खेलने उतर रही टीम इंडिया की नजर पहली बार बॉक्सिंग-डे टेस्ट जीतने पर होगी. भारत ने आखिरी बार बॉक्सिंग-डे टेस्ट 2014 में खेला था. वह मुकाबला ड्रॉ रहा था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: पहले दिन का खेल समाप्त, मयंक अग्रवाल, कोहली और पूजार ने खेली शानदार पारी, बैकफुट पर ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.