भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को बहुत बड़ा झटका लगा है. बता दें, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हुआ यह खिलाड़ी भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह से फीट है. टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के ना होने से इस खिलाड़ी पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.
उस्मान ख्वाजा के भाई को काउंटर टैरेरिज्म पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के भाई को मंगलवार ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गिरफ्तार किया. अर्सकान ख्वाजा को ऑस्ट्रेलिया में काउंटर टैरेरिज्म पुलिस ने गिरफ्तार किया.जानकारी के मुताबिक उस्मान ख्वाजा के भाई को सुबरबन सिडनी में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है. 39 साल के अर्सकान ख्वाजा को गिरफ्तार करने के बाद लंबे समय तक सवाल किए गए. उनपर जाली दस्तावेज बनाकर न्याय प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने को लेकर सवाल जवाब किए गए.
गिरफ्तारी की वजह आतंकवादी हमले के प्लान में गलत दस्तावेज दिखाना है

पुलिस ने बयान में कहा,
“गिरफ्तारी की वजह इसी साल अगस्त में यूनिवर्सिटी ऑफ (न्यू साउथ वेल्स) ग्राउंड्स में पाए उस दस्तावेज को बताया जा रहा है जिसमें आतंकवादी हमले का प्लान था.”
ऑस्ट्रेलिया के एक न्यूज पेपर के मुताबिक, अर्सकान ख्वाजा उस मोहम्मद कमेर का यूनिवर्सिटी का सहकर्मी है, जिसे इसी साल अगस्त में कथित टेरर लिस्ट बनाने के लिए गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में लिखाई का मिलान ना होने की वजह से कमेर को छोड़ दिया गया था.
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम में वापसी की है

ऑस्ट्रेलिया टीम से चोट की वजह से बाहर चल रहे ओपनर उस्मान ख्वाजा ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम में वापसी की है.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इसी गुरुवार से एडिलेड में चार मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. इस बारे में कोई अपडेट नहीं है कि उस्मान पहला मैच खेलेंगे नहीं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: एडिलेड टेस्ट से पहले आई बुरी खबर, आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्ता की वजह से गिरफ्तार हुआ इस दिग्गज खिलाड़ी का भाई appeared first on SportzWiki Hindi.