ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले मैच को 31 रनों से हार चुकी है। उस मैच में उनके कई प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप रहे और सभी गेंदबाज भी अपने लय में नहीं दिखे। यही वजह है कि पर्थ की तेज विकेट पर मेजबान टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी। पर्थ के नए मैदान पर यह पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर दिग्गज शेन वार्न ने भविष्यवाणी की है।
चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी टीम इंडिया

पर्थ के विकेट पर काफी घास थी और इसी वजह से भारतीय टीम ने चार प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया। चोट की वजह से रविचन्द्रन अश्विन के बाहर होने के बाद उमेश यादव को टीम में जगह मिली है।
भारतीय टीम में चार प्रमुख तेज गेंदबाज शामिल किये गये हैं लेकिन भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिली है। इसमें ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इसके साथ ही तेंमे कोई प्रमुख स्पिनर नहीं है।
शेन वार्न ने की भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने पर्थ टेस्ट को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्हें भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया टीम इस मैच में भारत को हारकर सीरीज में बराबरी कर लेगी। ट्विटर पर उन्होंने लिखा
“पर्थ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों को शुभकामनाएं। मेरे सभी भारतीय फैंस से माफी चाहता हूँलेकिन पिच के हार्ड, ग्रीन, बाउंस और तेजी को देखते हुए मुझे लगता है ऑस्ट्रेलिया, भारत को हरा सकता है। मुझे उम्मीद है स्टार्क अपना फॉर्म वापस हासिल करें और 10 विकेट चटकाएं और फिंच भी बड़ा शतक बनायेंगे।”
Good luck to both teams in Perth today for the second test ! Sorry to all my Indian fans, but given the pitch conditions, a hard, green bouncy & fast pitch – I think the Aussies will blow India away ! I hope Starc finds his form & gets 10 for the match & Finch gets a big 100
— Shane Warne (@ShaneWarne) December 14, 2018
कितनी सच होगी यह बात

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले सत्र में अच्छी शुरुआत दी है। उन्होंने भले ही तेजी से रन नहीं बनाये लेकिन भारतीय गेंदबाजों को विकेट भी नहीं लेने दिया। आरोन फिंच अभी भी पिच पर टिके हुए हैं। मिचेल स्टार्क पिछले मैच में कुछ ख़ास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे लेकिन तेज विकेट पर वह वार्न की बात सच करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वार्न ने की पर्थ टेस्ट से पहले भविष्यवाणी, ये बल्लेबाज लगाएगा शतक appeared first on SportzWiki Hindi.
