ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच मेंलबर्न में रविवार को खत्म हुआ जहां भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 137 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत के साथ ही सीरीज को भी 2-1 से बढ़त बना ली।
जुबानी जंग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन रहे आगे
इस टेस्ट मैच का परिणाम तो निकल गया लेकिन इस मैच के दौरान जुबानी जंग अपने चरम पर रही। खासकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन कुछ ज्यादा ही आगे रहे।

दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से जुबानी जंग लेने वाले टिम पेन इस तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा के सामने आ गए।
टिम पेन और रोहित शर्मा के बीच चली जुबानी जंग
ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान टिम पेन ने विकेट के पीछे से जमकर वर्ड वार खेला। इसमें उन्होंने पहली पारी में रोहित शर्मा के लिए बल्लेबाजी के दौरान कमेंट किया।

टिम पेन ने रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करते वक्त विकेट के पीछे खड़े रहकर कहा था कि अगर रोहित शर्मा छक्का मारने में कामयाब होते हैं, तो वो मुंबई इंडियंस का समर्थन करेंगे। ये बात स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई।
इसके बाद जैसे ही ये टिम पेन का ऑडियो वायरल हुआ उसके बाद आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी जवाब दिया और कहा कि अगर पेन शतक बनाते हैं, तो वो उनको शामिल करने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी से बात करेंगे।
दिल्ली केपिटल्स ने टिम पेन का उड़ाया मजाक
टिम पेन दोनों ही पारियों में कुछ खास नहीं कर पाए और सस्ते में ही चलते बने। साथ ही साथ ऋषभ पंत को भी टिम पेन ने छेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी इसी को लेकर अब पंत की आईपीएल टीम दिल्ली केपिटल्स ने टिम पेन को करारा जवाब दिया है।
"Have you heard of a temporary captain ever, Mayank?"#ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals pic.twitter.com/O2HzNZUUBZ
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) December 29, 2018
दिल्ली केपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन का मजाक उड़ाया। अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से दिल्ली केपिटल्स ने एक बड़ी मजाकिया फोटो शेयर कर पेन का मजाक बनाया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- ऋषभ पंत को छेड़ना टिम पेन को पड़ा महंगा, आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.

