Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- अगर हनुमा विहारी ओपनिंग में होते हैं फ्लॉप तो क्या मिलेगा टीम इंडिया में मौका? एमएसके प्रसाद ने दिया ये जवाब

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें से दोनों ही सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और केएल राहुल की छुट्टी कर दी है।

मयंक अग्रवाल के साथ हनुमा विहारी कर सकते हैं पारी की शुरुआत

मेलबर्न टेस्ट मैच की अंतिम एकादश से एक साथ दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को बाहर करने के कारण भारतीय टीम में सलामी जोड़ी का संकट आ गया है, जिसमें पेशेवर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के जोड़ीदार की तलाश है।

इसी बीच मयंक अग्रवाल के जोड़ीदार के रूप में रोहित शर्मा नहीं बल्कि युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी को उतारने के संकेत दिए हैं। चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के अनुसार हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल का साथ दे सकते हैं।

सलामी बल्लेबाज के रूप में फ्लॉप होने के बाद भी हनुमा को मिलेगा पूरा मौका- प्रसाद 

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने हनुमा विहारी को ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में भेजने के साथ ही ये भी साफ किया कि अगर ये बल्लेबाज सलामी बल्लेबाज के रूप में फ्लॉप होता है तो उन्हें मिडल ऑर्डर में मौका मिलेगा।

एमएसके प्रसाद ने कहा कि “अगले दो टेस्ट में अगर वो सलामी बल्लेबाज की भूमिका में विफल होते हैं, तो भी उन्हें मध्यक्रम में पूरा मौका मिलेगा। उनके पास नई कूकाबूरा गेंद खेलने का सामना करने की तकनीक मौजूद है।”

1999 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एमएसके प्रसाद को भी इसी तरह मिला था मौका

हनुमा विहारी की तरह की साल 1999 के दौरे पर एमएसके प्रसाद को भी अचानक से सलामी बल्लेबाज की जिम्मदारी दी गई थी। लेकिन वो ब्रेट ली की गेंदों का सामना नहीं कर सके थे।

एमएसके प्रसाद अपने साथ हनुमा विहारी को जोड़ते हुए कहा कि

“मुझे हमेशा लगता है कि वो(1999 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर) मेरे लिए एक बड़ा मौका था, जिस पर मैं खरा नहीं उतर सका। हमें लगता है कि रोहित की तुलना में विहारी ऐसा करने में ज्यादा सक्षम हैं। हम तकनीक को लेकर आश्वस्त हैं और भरोसा है कि वो लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहेगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post AUSvsIND- अगर हनुमा विहारी ओपनिंग में होते हैं फ्लॉप तो क्या मिलेगा टीम इंडिया में मौका? एमएसके प्रसाद ने दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.