ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले टेस्ट मैच को 31 रनों से हार चुकी है। इस मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया है। पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहेगी और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अपनी घरेलू पिच पर भी नहीं खेल पा रही है।
क्या सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं फिंच

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी क्रम को लेकर टीम को सोचना पड़ेगा। फिंच एडिलेड टेस्ट की दोनों पारी में कुछ नहीं कर पाए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात करते हुए पोंटिंग ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
उनके बारे में रिकी पोंटिंग ने कहा
“मुझे लगता है कि वास्तव में प्रतिक्रियात्मक होगा। चयनकर्ताओं ने निर्णय लिया है, या जो भी बल्लेबाजी क्रम स्थापित कर रहा है, उन्हें लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी शुरू करने के लिए आरोन फिंच सही खिलाड़ी हैं।”
ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं

रिकी पोंटिंग की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तान में होती है। अब पोंटिंग ने साफ़ कर दिया कि टीम में ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है।
“जब आप खिलाड़ी को ज्यादा आगे पीछे करते हैं, तो यह अधिक अनिश्चितता पैदा करता है। फिंच को इस सप्ताह अलग तरीके से ट्रेन किया गया था और अब ख्वाजा को अगल तरीके से ट्रेनिंग करनी पड़ेगी। इस तरह की छोटी चीजें उनके दिमाग में आ जाएंगी।”
मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं फिंच

ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच पहले टेस्ट में पूरी तरह फ्लॉप रहे। पहली पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए और दूसरी पारी में सिर्फ 11 रन ही बना पाए थे। इसी वजह से अब उन्हें मध्यक्रम में मौका देने की बात हो रही है।
उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को सलामी बल्लेबाजी की जिम्मदारी मिल सकती है। ख्वाजा पहले भी सलामी बल्लेबाजी कर चुके हैं। दूसरा मैच 14 दिसम्बर से खेला जायेगा। अब देखने वाले बात होगी कि टीम दूसरे मैच में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरती है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: रिकी पोंटिंग ने दूसरे टेस्ट के लिए चुनी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन appeared first on SportzWiki Hindi.