Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: पर्थ में मिली जीत के बाद उत्साहित रिकी पोंटिंग ने भारत को कराया उसकी कमजोरी से रूबरू

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेल गए मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में हार के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे है. वही अब इस कड़ी में एक नाम जुड़ गया है. ये नाम ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग का है. पोंटिंग का मानना है कि इस समय टीम इंडिया में काफी ज्यादा कमी है और वो अपने बेस्ट लेवल पर नही है.

टीम इंडिया में है कमजोरियां 

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बातचीत के दौरान रिकी पोंटिंग ने कहा कि

“मैंने टेस्‍ट सीरीज शुरू होने से पहले दोनों टीमों के बीच तुलना की थी. मुझे नहीं लगा था कि भारत अपनी कमजोर बल्‍लेबाजी के कारण यहां जीत पाएगी. इस सप्‍ताह ये साफ नजर आया. भारत को मयंक अग्रवाल के रूप में नए सलामी बल्‍लेबाज को बुलाना पड़ा. वो एक नए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी सीरीज के बीच में ला रहे हैं. इस वक्‍त भारत और ऑस्‍ट्रेलिया दोनों एक जैसी स्थिति में हैं. अगर भारत की स्थिति अच्‍छी होती तो वो पर्थ टेस्‍ट नहीं हारते, भारतीय टीम में अनिश्चितताएं साफ नजर आती हैं. “

दोनो देशों की बल्लेबाज़ी है कमजोर कड़ी 

पोंटिंग ने सलाह दी कि

“यहां से ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को खुद को रिलैक्‍स नहीं करना चाहिए. इस सप्‍ताह अपने खेल से ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने नया ब्‍लू प्रिंट तैयार किया है. हमें अपने खेल को आगे ले जाना होगा.”

आगे पोंटिंग ने कहा कि

“दोनों ही टीमों को अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने के लिए काफी दूर जाना होगा. दोनों ही टीमों की बल्‍लेबाजी उतनी अच्‍छी नहीं है, जितनी अच्‍छी उनकी गेंदबाजी है.”

ऑस्ट्रेलिया की तारीफ 

ऑस्ट्रेलिया टीम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि

” इस सप्‍ताह हमारे खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट क्रिकेट मुझे उम्‍मीद है कि आने वाले सप्‍ताह में भी हमारी टीम इसी तरह से प्रदर्शन करेगी. अगर वो ऐसा कर पाने में सफल रहते हैं तो उन्‍हें हरा पाना आसान नहीं होगा.”

मेलबर्न पिच को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“इस वक्‍त मेलबर्न की पिच पहले से काफी अलग है. हमें नहीं पता कि इस नई पिच से हम क्‍या हासिल करने वाले हैं. मेलबर्न की पिच पर थोड़ी बहुत खास होगी. रोलर चलाने के बाद काफी अच्‍छी पिच हो गई है.”

The post AUSvsIND: पर्थ में मिली जीत के बाद उत्साहित रिकी पोंटिंग ने भारत को कराया उसकी कमजोरी से रूबरू appeared first on SportzWiki Hindi.