Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: किसने कहा ऋषभ पंत को कान में समझाओ यह टेस्ट क्रिकेट है आईपीएल नहीं

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज से हो चुका हैं। बता दें इन दोनों के बीच खेले जा रही चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इंडियन टीम के कप्तान कोहली ने पहले टॉस जीतते हुए बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे रोहित शर्मा को भी इस मैच के दौरान खेलने का मौका मिला हैं। बता दें भारतीय टीम इससे पहले हुए दो ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पायी हैं।

जिसके चलते टीम इंडिया के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण होने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ आज ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्‍ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर रिषभ पंत का अजीब तरीके से आउट होना उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा हैं।

पंत के आउट होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर खिंचाई की हैं।

मैच के दौरान पंत की जल्दबाजी


आज ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान पंत को अपनी जल्दबाजी के कारण अपना विकेट गवानां पड़ा। बता दें विदेशी पिच पर बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने अपने खेल की शुरुआत तो अच्छी की थी।

लेकिन इस दौरान वो कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी में दिखाई दिए। जल्दबाजी के कारण उन्हे अपना विकेट खोना पड़ गया। बता दे पंत का ऑस्‍ट्रेलियाई विकेटकीपर टिम पेन ने कैच लपक कर आउट किया।

फैन्स के साथ -साथ संजय मांजरेकर ने भी की आलोचना


ऑस्टेलिया के खिलाफ पंत के इस निराशाजनक प्रदर्शन से उनके फैंस के साथ -साथ पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी उनके इस तरह आउट होने की कड़ी आलोचना की हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि , “जब ऋषभ पंत बल्लेबाज करने के लिए आए तो उनके कान में किसी को यह बताना चाहिए कि यह टेस्ट क्रिकेट है, IPL नहीं। “

वहीं सोशल मीडिया पर भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत का लगातार फ्लॉप रहना।इस आलोचना का कारण बन गया हैं। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो पंत और केएल राहुल की आलोचना करते हुए लिखा है कि “जब तक ये दोनों टीम इंडिया में है, भारत देश के बाहर मैच जीत ही नहीं सकता हैं।”

खुद को साबित करने में रहे नाकाम


भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा हैं। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध भारतीय टीम की शुरुवात बेहद ही खराब रही हैं। जिसमें पंत के प्रदर्शन ने क्रिकेट के दर्शकों सहित दिग्गजों को भी बहुत निराश किया हैं।

पंत इस मैच के दौरान एक बार फिर से खुद को साबित करने में नाकाम रहे हैं। मैच में उनके जल्दबाजी दिखाने के चलते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नाथन लॉयन ने ऋषभ पंत को 25 रनों के निजी स्कोर के साथ पवेलियन वापस भेजा हैं।

जिसके कारण अब पंत को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

The post AUSvsIND: किसने कहा ऋषभ पंत को कान में समझाओ यह टेस्ट क्रिकेट है आईपीएल नहीं appeared first on SportzWiki Hindi.