भारतीय क्रिकेट में इन दिनों युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की एक जबरदस्त खेप तैयार हो रही है। इन खिलाड़ियों में कई युवा सितारें घरेलू क्रिकेट में पिछले लंबे वक्त से खूब कमाल दिखा रहे हैं। जिनमें से एक हैं कर्नाटक के उभरते युवा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल जिन्हें अब शायद किसी पहचान की जरूरत नहीं है।
मयंक अग्रवाल का भारतीय टीम में एन्ट्री मिलने का सफर
कर्नाटक के एक होनहार खिलाड़ी मयंक अग्रवाल इन दिनों जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं और सफलता की नई सीढ़ियों पर चढ़ाई कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में लगभग सभी फॉर्मेट में मयंक अग्रवाल अपने इसी शानदार प्रदर्शन को जारी रखे हुए हैं।

भारत में खेली जाने वाली विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग में भी मयंक अग्रवाल के कुछ मौकों पर अपनी प्रतिभा दिखायी। हालांकि वहां अभी तक उनका प्रदर्शन प्रभावित करने वाला नहीं रहा।
घरेलू क्रिकेट और भारत-ए के लिए रहा जबरदस्त प्रदर्शन
इस साल मयंक अग्रवाल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा थे लेकिन वहां वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। लेकिन उन्होंने अपने रूतबा घरेलू क्रिकेट गलियारों में नहीं खोया।

घरेलू क्रिकेट के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मयंक अग्रवाल ने भारत-ए की टीम में एन्ट्री मारी जहां उनका ये शानदार प्रदर्शन बरकरार रहा। इस साल मयंक ने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की ए टीमों के खिलाफ भारत ए के लिए खेले और खूब खेले।
भारत के लिए आखिर मयंक अग्रवाल को मिल गया मौका
अपने इन तमाम बेहतरीन प्रदर्शन के सहारे मयंक अग्रवाल को आज बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिल ही गया। मयंक भारत के लिए 295वें टेस्ट क्रिकेटर बने जो अपने ही कर्नाटक के साथी केएल राहुल का स्थान ले रहे हैं।

मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम में ये मौका इतनी आसानी से भी नहीं मिला है। 27 साल के मयंक पिछले कुछ साल से तो घरेलू क्रिकेट में रनों का एक बड़ा लगा रहे हैं।
घरेलू क्रिकेट में साल 2017-18 में लगाया था रनों का अंबार
मयंक अग्रवाल को साल 2014-15 में तो कुछ फिटनेस समस्या का सामना करना पड़ा जिसके बाद उन्होंने फिटनेस को लेकर काम किया। 2017-18 में तो अग्रवाल का बल्ला खूब बोला और उन्होंने 8 रणजी मैचों में 1160 रन बनाए।

तो विजय हजारे ट्रॉफी में भी 723 रन बनाए। इस सीजन तो उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में 2141 रन बनाकर सर्वाधिक घरेलू रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- कौन है मयंक अग्रवाल जिसे भारत ने दिया तीसरे टेस्ट में डेब्यू का मौका? जाने सब कुछ appeared first on SportzWiki Hindi.