ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर कुछ ही दिनों में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। 6 दिसंबर से होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। और फैंस को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक रोचक मुकाबले की उम्मीद है।
भारत फेवरेट लेकिन कम नहीं माना जा सकता कंगारू टीम को
दोनों ही टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल मैदान में खेला जाएगा।भले ही दोनों ही टीमों बड़ा वर्चस्व रखती है लेकिन जिस तरह की स्थिति नजर आ रही है भारतीय टीम का पलड़ा कुछ भारी माना जा रहा है।

भारत को हर कोई इस सीरीज का फेवरेट तो बता रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय भारतीय टीम पर पलटवार करने का माद्दा रखते हैं। जिसमें उनकी गेंदबाजी ब्रिगेड पर ज्यादा उम्मीदें हैं।
नाथन लियोन को नजरअंदाज नहीं कर सकता भारत
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी ब्रिगेड में मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पेट कमिंस जैसे खतरनाक तेज गेंदबाज हैं। लेकिन इन सबके बीच स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन भी ऐसे हैं जिसे भारतीय टीम बिल्कुल भी कम नहीं आंक सकती है।

नाथन लियोन इस समय तो ऑस्ट्रेलिया की टीम के सबसे प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं। और जिस तरह का रिकॉर्ड नाथन लियोन का एडिलेड में या भारत के खिलाफ नजर आ रहा है उससे उन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
लियोन के भारत के खिलाफ आंकड़े हैं शानदार
भले ही एडिलेड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हैं लेकिन आंकड़े तो नाथन लियोन को भारत के लिए एक खतरा बता रहे हैं। आपको साल 2014 का भारत-ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट याद ही होगा। जिसमें भारत आसानी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा था लेकिन नाथन लियोन ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारत को जीत से वंचित कर दिया।
नाथन लियोन के 12/286 के आंकड़ों के साथ ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 48 रनों से जीता था। इसके साथ ही लियोन के पक्ष में सबसे खास बात ये हैं कि उन्होंने पुजारा, रहाणे और कोहली को 21 पारियों में गेंदबाजी की जिसमें बार इन तीनों को चलता किया है। लियोन ने पुजारा को 7 बार, रहाणे को 6 बार तो 5 बार कोहली को आउट किया है।

नाथन लियोन अब तक भारत के खिलाफ 2011 से 2017 के बीच 14 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 64 विकेट हासिल किेए हैं। जिसमें वो भारत में जहां 7 टेस्ट मैचों में 34 विकेट लेने में सफल रहे तो वहीं ऑस्ट्रेलिया में 7 मैचों में 30 विकेट लिए।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- स्टार्क, हेज़लवुड या कमिंस नहीं यह गेंदबाज करेगा विराट एंड कंपनी की नाक में दम appeared first on SportzWiki Hindi.