ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का मेलबर्न में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 137 रनों से जीत लिया है। मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय टीम ने मैच के पांचवें दिन ऐतिहासिक जीत हासिल करने के साथ ही सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
भारत ने हासिल की मेलबर्न टेस्ट में 137 रनों से जीत
तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन हार के कगार पर खड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने चौथे दिन के स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 258 रनों से आगे खेलना शुरू किया।

चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज पेट कमिंस और नाथन लियोन पांचवें दिन पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन उनका प्रतिरोध कुछ ही गेंदों तक ही चल सका।
जसप्रीत बुमराह को जबरदस्त गेंदबाजी करने पर मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
मैच के चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज पेट कमिंस को जसप्रीत बुमराह ने तो नाथन लियोन को ईशांत शर्मा ने पैवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया को हारने पर मजबूर कर दिया।
Jasprit Bumrah is the Player of the Match with figures of 9-86 in a super performance at the 'G! #AUSvIND pic.twitter.com/DI6Ko1YTNS
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 30, 2018
इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए तो वहीं दूसरी पारी में भी 3 विकेट हासिल किए।
बुमराह को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मैन ऑफ द मैच बने बुमराह ने कहा कि
“ये एक बेहतरीन अहसास है। ये बॉक्सिंग डे पर हो या किसी और दिन पर। मैं हमेशा ही टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं और मैंने अपना डेब्यू इसी साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। मैनें अपना वनडे डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में किया था। तो टेस्ट क्रिकेट खेलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं टीम की सफलता में अपना योगदान देकर बहुत ही खुश हूं।”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, कि
“मेरा लक्ष्य हमेशा ही निरंतरता पर रहता है। हम बहुत ही कठिन मेहनत करते हैं और रणजी ट्रॉफी में काफी ओवर गेंदबाजी करने की आदत है। तो शरीर अच्छे से चल रहा है। मेरा ध्यान पूरी तरह से अगले टेस्ट मैच पर है। टेस्ट क्रिकेट खेलना हमेशा सपना रहा है और मैं बहुत खुश हुआ था जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था। मैंने धीरे-धीरे सीखना शुरू किया। इंग्लैंड में एक अलग तरह का अनुभव था। ऑस्ट्रेलिया आने के बाद एक अलग अनुभव हो रहा है। शुरुआत अच्छी हुई है। और उम्मीद है कि इसे और बेहतर बनाएंगे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- मैन ऑफ द मैच लेते हुए जसप्रीत बुमराह ने इन्हें दिया अपनी सफलता का पूरा-पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.