Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने इस खिलाड़ी को तीसरे टेस्ट में शामिल करने के दिए साफ संकेत

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरा टेस्ट मैच बुधवार 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट मैदान में शुरू होने वाला है। जिसमें दोनों ही टीमें पहले दो टेस्ट मैच के बाद 1-1 की बराबरी को बढ़त में बदलने के लिए उतरेगी।

मेलबर्न में कंगारू कोच जस्टिन लैंगर ने दिए बदलवा के संकेत

ऑस्ट्रेलिया की टीम को एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 31 रनों का हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार करते हुए 146 रनों से जीतकर सीरीज को बराबर किया।

इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बहुत ही उत्साहित है। जो अब मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में उतरने को तैयार है, लेकिन कंगारू टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने टीम में कुछ बदलाव के संकेत दिए हैं।

एक ऐसे खिलाड़ी कि जरूरत है जो कर सके बल्लेबाजी के साथ कुछ गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि

एक बहुत संतुलित टीम में आपके पास ऐसा खिलाड़ी होना चाहिए जो कुछ ओवर गेंदबाजी कर सके। इसके लिए संभवतः एडिलेड और पर्थ के समान नहीं होने वाले विकेट पर महत्वपूर्ण हो सकता है।”

“हमारे तेज गेंदबाज भाग्यशाली रहे हैं, कि उन्हें भारतीय गेंदबाजी से कम ओवर डालने पड़े। हम सभी चीजों को ध्यान में रखकर निर्णय लेंगे। हैंड्सकॉम्ब और मार्श दोनों ही स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बेहतर खेलते हैं। ये निर्णय बहुत मुश्किल है।, आमतौर पर एक पोजिशन के बारे में बात करते हैं और वही फैसला आपको दुविधा में डालते हैं। दोनों खिलाड़ियों के अपने मजबूत पक्ष हैं और टीम के संतुलन में ध्यान रखते हुए अंतिम फैसला किया जाएगा।

मेलबर्न की पिच पर घास देखकर लग रहा है अच्छा

मेलबर्न की पिच को लेकर लैंगर ने कहा कि

पिच पर कुछ घास देखकर अच्छा लग रहा है। मैं हमेशा से कहता आया हूं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण चीज पिच है। अगर आपके पास शानदार पिच होगी तो गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला होगा और फिर से टेस्ट क्रिकेट जीवंत रहेगा और अच्छे करेगा।”

“अगर हम सपाट पिच पर खेलेंगे तो ये उबाऊ हो जाएगा। उम्मीद करते हैं कि गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला होगा क्योंकि ये महत्वूपूर्ण है, इस सीरीज के लिए ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी सही रहेगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने इस खिलाड़ी को तीसरे टेस्ट में शामिल करने के दिए साफ संकेत appeared first on SportzWiki Hindi.