Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए आई खुशखबरी, टीम में हुई मैच विनर की वापसी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट मैदान में शुरू होने जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के रूप में खेले जाने वाे तीसरे मैच पर दोनों ही टीमों की नजरें लगी हुई हैं। 1-1 से सीरीज के बराबरी पर होने के बाद दोनों ही टीमें जीत के साथ बढ़त के इरादें से मैदान में उतरेगी।

रविचन्द्रन अश्विन का तीसरा टेस्ट खेलना भी माना जा रहा है मुश्किल

इस 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम भारत अपने खिलाड़ियों के फिटनेस पर खास ध्यान दे रही है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम के पृथ्वी शॉ के रूप में एक बड़े को चोट के कारण खोना पड़ा।

तो वहीं एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत के प्रमुख स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को भी फिटनेस की समस्या के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा।

रविन्द्र जडेजा को तीसरे टेस्ट में मौका मिलना तय

अब माना जा रहा है कि आर अश्विन के पूरी तरह से फिट होनें पर ही उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच में आर अश्विन का उतरना मुश्किल नजर आ रहा है जिनकी जगह पर रविन्द्र जडेजा का उतरना तय है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट 4 पेसर्स की बजाय 3 पेसर्स और एक स्पिनर के साथ खेलने उतरेगी ऐसे में ये तय है कि रविन्द्र जडेजा तीसरा टेस्ट मैच खेलेंगे।

रविन्द्र जडेजा बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बेहतरीन विकल्प

रविन्द्र जडेजा भारतीय टीम को एक स्पिन गेंदबाज के साथ ही 7 या 8वें नंबर पर एक बेहतरीन बल्लेबाजी विकल्प भी देते हैं जो टीम के लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकता है।

भारत से बाहर हुए टेस्ट मैचों में इस साल ज्यादातर रविन्द्र जडेजा को बाहर ही रहना पड़ा है। भारत ने इस साल घर से बाहर 10 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्हें एक ही मैच में मौका मिला था जहां इंग्लैंड में जडेजा ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था।

वहीं इस साल अश्विन और जडेजा ने मिलकर 3 टेस्ट मैच ही खेले हैं जो हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू जमीं पर खेले गए थे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए आई खुशखबरी, टीम में हुई मैच विनर की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.