Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने शमी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा हैं। जिसमें मौजूदा समय में भारतीय टीम के बल्लेबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन टीम इंडिया के गेंदबाज दे रहे हैं। इतना ही नहीं ये गेंदबाज अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते इस समय खूब सुर्खियों में भी बने हुए हैं।

जहां विदेशी पिच पर कप्तान कोहली शतक बनाकर कई सारे रिकार्ड्स तोड़ रहे हैं। तो वहीँ टीम के तेज़ गेंदबाज भी कई रिकार्ड्स अपने नाम कर रहे हैं। बता दें मोहम्‍मद शमी ने हाल ही में छह विकेट हॉल अपने नाम किया हैं।

शमी ने 24 ओवर गेंदबाजी कर 2.33 की इकॉनमी से 56 रन 6 विकेट अपने नाम किये हैं। इस शानदार गेंदबाजी के साथ ही शमी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया हैं।

विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा लिए विकेट


भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज मोहम्‍मद शमी विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। शमी से पहले ये रिकॉर्ड पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले के नाम था। बता दे कुंबले ने साल 2006 के दौरान विदेशी घरती पर 41 टेस्‍ट विकेट अपने नाम किये थे। वही शमी ने पर्थ टेस्‍ट में अपने 42 विकेट पूरे किए हैं।

इस साल विदेशी धरती पर 10 मैच


मोहम्‍मद शमी ने इस साल विदेशी धरती पर 10 टेस्‍ट मैच खेले हैं। जिन मैचों में इस खिलाड़ी ने 27.07 की औसत और 48.06 की स्‍ट्राइकरेट के साथ गेंदबाजी की हैं। बता दे साल 2018 में शमी का देश से बाहर ये दूसरा पांच विकेट हॉल है। इससे पहले इस साल की शुरुवात में जोहान्‍सबर्ग टेस्‍ट के दौरान विरोधी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 28 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किये थे।

कुंबले और शमी का रिकॉर्ड


पर्थ टेस्‍ट मैच के दौरान शमी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज नाथन लियोन को अपना 42वां शिकार बनाया। वहीं अगर पूर्व बेहतरीन खिलाड़ी कुंबले की बात करे, तो 2006 के दौरान कुंबले ने 35.17 की औसत और 63.3 की स्‍ट्राइकरेट के साथ शानदार गेंदबाजी की थी।

उस साल कुंबले का 6/78 बेस्‍ट फिगर था। बता दे अनिल कुंबले और शमी के अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज एक साल में विदेशों में 40 या इससे अधिक विकेट नहीं ले पाया है।

इससे पहले साल साल 1968 में इरापल्‍ली प्रसन्‍ना ने 8 टेस्ट मैचों के दौरान 39 विकेट अपने नाम किये थे। इस साल भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एक टेस्‍ट मैच और होना बाकी है।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने शमी appeared first on SportzWiki Hindi.