ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच कल से खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच पर्थ के पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच को जोरदार अंदाज में 31 रनों से जीता।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों के लिए पर्थ टेस्ट के हैं खास मायने
एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त को बना लिया है और वो पर्थ टेस्ट मैच में मजबूत इरादों से उतरेंगे। तो वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम का आत्मविश्वास कुछ डगमगाया हुआ है।

भारतीय टीम को जीत के रथ को बरकरार रखना चाहेगी लेकिन वहीं भारतीय टीम के दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके लिए पर्थ टेस्ट के मायने बहुत ही ज्यादा और अहम हो गए हैं।
केएल राहुल और मुरली विजय के लिए पर्थ टेस्ट हो सकता है आखिरी मौका
भारतीय टीम जीत की खुशी से लबरेज तो है लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय पहले टेस्ट में कोई कमाल नहीं दिखा सके उसके बाद तो इन दोनों पर ही दूसरे टेस्ट में दबाव रहेगा।

भारतीय टीम के लिए टीम का संयोजन तो जबरदस्त नजर आ रहा है, लेकिन टीम की सबसे बड़ी चिंता का विषय सलामी बल्लेबाजों की फॉर्म है। भारतीय टीम की ये सलामी जोड़ी पहले टेस्ट में कोई कमाल नहीं दिखा सकी ऐसे में केएल राहुल और मुरली विजय दोनों को ही अपने आप को साबित करने की चुनौती रहेगी।
एक भी बल्लेबाज को खराब फॉर्म अगले टेस्ट से कर देगी बाहर
संभावना जतायी जा रही है कि तीसरे टेस्ट मैच में युवा प्रतिभाशाली पृथ्वी शॉ अपनी टखने की चोट के बाद वापसी करेंगे। जिनका चयन प्लेइंग इलेवन में तय है।

ऐसे में ये माना जा सकता है कि केएल राहुल और मुरली विजय के लिए पर्थ का ये टेस्ट मैच आखिरी मौका हो सकता है जिसे अगर वो भुनाने में कामयाब रहे तो ठीक है वरना उनकी जगह जा सकती है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- पर्थ में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच हो सकता है इन दो भारतीय खिलाड़ियों के लिए आखिरी मौका appeared first on SportzWiki Hindi.