Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- मैच के दौरान अम्पायर का फूटा गुस्सा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को इस वजह लगाया फटकार

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच अपने जबरदस्त चरम पर है। इस चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है जहां भारतीय टीम अपनी सीरीज में दूसरी जीत की दहलीज पर खड़ा है।

भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट मैच को जीतने की दहलीज पर

मेलबर्न टेस्ट मैच में भारतीय टीम को चौथे दिन के खेल की समाप्ति के बाद अब जीत के लिए 2 विकेट की ही जरूरत है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को 141 रन और बनाने हैं जो बहुत मुश्किल है।

ऐसे में ये तो तय नजर आ रहा है कि भारतीय टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त की तैयारी कर चुका है अब तो बस पांचवें दिन के खेल में मैच शुरू होने का इंतजार है।

टिम पेन की खराब रणनीति पर अंपायर मराइस एरासमस ने लगाई फटकार

इस टेस्ट सीरीज में पहले मैच के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन बड़ी जबरदस्त चर्चा बटोर रहे हैं। इस टेस्ट सीरीज में अब तक टिम पेन ने विकेट के पीछे से स्लेजिंग का हर हथियार अपनाया है।

लेकिन इस बीच मेलबर्न टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल में उन्होंने जो किया वो क्रिकेट के नियमों के खिलाफ गया और इसी कारण से उन्हें अंपायर मराइस एरासमस ने फटकार लगा दी।

कमिंस को वाइड गेंद डालने का कहने पर अंपायर ने टिम पेन को खींचा

दरअसल मैच के चौथे दिन मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद रविन्द्र जडेजा बल्लेबाजी करने आए। एक तरफ क्रीज पर जमे ऋषभ पंत को स्ट्राइक से दूर करने के लिए टिम पेन ने बहुत ही खराब रणनीति तैयार की।

जिसमें उन्होंने पारी के 35वें ओवर में गेंदबाज पेट कमिंस को वाइड गेंद डालने का इशारा किया। ऋषभ पंत स्ट्राइक पर थे और ओवर की आखिरी गेंद थी। इसी कारण से उन्होंने वाइड गेंद डालकर ऋषभ पंत को स्ट्राइक से दूर करने की कोशिश की। टेस्ट क्रिकेट में नियमों के अनुसार लेग साइड गेंद को गिना जाता है।

तभी अंपायर मराइस एरासमस ने ये देखा और टिम पेन को बीच मैदान पर ही ऐसा करने पर फटकार लगायी। मैदान में ही अंपायर ने पेन से कहा कि “अगर उन्होंने ये गेंद लेग साइड में फेंकी होती और फिर आपने डाइव लगा ही होती , तो मैं जानबूझकर ऐसा नहीं करता।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- मैच के दौरान अम्पायर का फूटा गुस्सा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को इस वजह लगाया फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.