ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाएगा। पर्थ क्रिकेट मैदान में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले टेस्ट मैच की हार का बदला लेने के इरादें से उतरेगी।
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मर्कस हैरिस की प्रतिक्रिया
ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस टेस्ट की हार में कंगारू टीम के लिए उनके बल्लेबाजों की नाकामी ने बड़ा भूमिका निभायी।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और पूरी तरह से बैकफूट पर नजर आए। लेकिन इनमें भारतीय टीम के गेंदबाजों ने कंगारू बल्लेबाजों को बिल्कुल भी मौका नहीं दिया और वो हर मौका भुनाया जो ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने बनवाया।
दोनों ही पारियों में समय बिताया लेकिन नहीं ले जा सका लंबा
तभी तो ऑस्ट्रेलिया के युवा सलामी बल्लेबाज मर्कस हैरिस ने भी इस बात को कबूल किया है कि भारतीय टीम के गेंदबाज उनके खिलाफ एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

मर्कस हैरिस ने कहा कि “आप हमेशा खुद को एक व्यक्ति के रूप में संदेह करते हैं। आप निश्चित नहीं है कि आप टेस्ट क्रिकेट में फिट होने जा रहे हो या नहीं। दोनों ही पारियों में बीच में समय बिताना अच्छा था। मुझे अपनी गहरायी से बिल्कुल भी इसका अहसास नहीं हुआ।”
भारतीय टीम के गेंदबाज आपको नहीं देते कोई भी मौका
“लेकिन मुझे जल्द ही ये अहसास हो गया कि वो किसी भी मौके को नहीं दबाते हैं। और आपको वो जो भी मौका देते हैं उन्हें याद नहीं करते हैं। आपको गेंद से स्विच करने की जरूरत है। मुझे लगा था कि मेरा गेम बढ़ रहा था और सिर्फ एक फैसला लेने की चीज है। मुझमें लंबे समय तक क्रीज पर टिकने की काबिलियत तो है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी गहरायी तक जा सका।”

मर्कस हैरिस ने आगे कहा कि “मैंने आर अश्विन के खिलाफ कुछ योजनाओं पर पहली और दूसरी पारी के बीच कड़ी मेहनत की और अब मैं सिर्फ विकेट के आसपास आने वाले लोगों पर ही काम कर रहा हूं। इस तरह की चीजों पर काम करने के लिए भारत मेरे खिताफ उपयोग करेगा।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मर्कस हैरिस हैं भारत की गेंदबाजी से भयभीत, दूसरे टेस्ट से पहले कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.