Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND-वीडियो: एडिलेड टेस्ट में विराट कोहली के डांस को शेन वार्न ने दिया ये नाम, वायरल हुआ कप्तान के डांस का वीडियो

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जैसी उम्मीद जतायी जा रही थी, शुरुआत तो कुछ वैसी ही हुई है। जहां भारतीय टीम को सीरीज जीत का दावेदार माना जा रहा था और भारत ने इसकी शुरुआत तो एडिलेड टेस्ट मैच को जीतकर वैसी ही की है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट में 31 रनों से हराया

चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल मैदान में खेला गया जहां मैच के पांचवें दिन चायकाल से पहले विराट कोहली एंड कंपनी ने करीबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हरा दिया।

भारत से मिले 323 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके प्रमुख बल्लेबाज तो खास नहीं कर सके लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों के साहसिक प्रदर्शन के बाद भी ऑस्ट्रेलिया 291 रन ही बना सकी। तो वहीं भारतीय टीम जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

विराट कोहली के साथ डांस को लेकर शेन वार्न की मस्ती

एडिलेड टेस्ट मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान स्टेडियम से बाहर निकलने के लिए जब मैदान से गुजर रहे थे तो वहां पर  फॉक्स स्पोर्ट्स का कमेन्ट्री पैनल मैच को विश्लेषण कर रहा था।

उनमें से वहां मौजूद कमेंटेटर शेन वार्न ने विराट कोहली को बुलाया और उनके एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन किए गए डांस का जिक्र किया। जिसे शेन वार्न ने कोहली से इस डांस को फिर से करने को कहा। शेन वार्न ने इस डांस को विगल-विगल नाम दिया।

विराट कोहली के एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान हुए डांस को लेकर मस्ती

विराट कोहली भी शेन वार्न के बुलाने पर पास में आए और उनके बीच जमकर मस्ती चली। दरअसल एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की फील्डिंग के दौरान विराट कोहली कैमरे में डांस करते हुए कैद किए गए थे। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।

वैसे भी विराट कोहली बल्लेबाजी से तो दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेटर हैं हीं साथ ही विराट कोहली फील्डिंग के दौरान भी अपने आपको सुर्खियो में रखने का कोई मौका नहीं गंवाते। कभी हंसी के साथ तो कभी गुस्से के साथ।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND-वीडियो: एडिलेड टेस्ट में विराट कोहली के डांस को शेन वार्न ने दिया ये नाम, वायरल हुआ कप्तान के डांस का वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.