Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: वीडियो : नहीं सुधर रहे टिम पेन, रोहित शर्मा के साथ विकेट के पीछे से की ये शर्मनाक हरकत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया कप्तान टिम पेन और भारतीय कप्तान विराट कोहली के बीच तकरार देखने को मिली थी.

अब सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन सुधरने का नाम नहीं ले रहे है. मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भी वह विकेट के पीछे से भारतीय खिलाड़ियों को स्लेज कर रहे है.

छक्का मारने के लिए पेन ने उकसाया रोहित को 

आपकों बता दें, कि तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को छक्का लगाने के लिए ऑस्ट्रेलिया कप्तान टिम पेन ने विकेट के पीछे से उकसाया है.

टिम पेन स्टंप माइक में रोहित शर्मा से साफ़ कहते हुए सुनाई दे रहे है, कि “अगर तुमने छक्का लगा दिया, तो मैं मुंबई शिफ्ट हो जाऊँगा”

टिम पेन का यह वीडियो खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पोस्ट किया है.

यहाँ देखे टिम पेन के रोहित को उकसाने का वीडियो 

 

दूसरी वीडियो में फिंच की गेंदबाजी का दे रहे लालच 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ही दूसरी वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट की है. इस वीडियो में टिम पेन, रोहित शर्मा को एरोन फिंच की गेंदबाजी का लालच देते हुए सुनाई दे रहे है.

टिम पेन एक अन्य वीडियो में रोहित शर्मा से कह रहे है, कि “चायकाल के बाद एरोन फिंच गेंदबाजी करेगा, तब छक्का लगाकर दिखाना.”

साथ ही टिम पेन यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे है, कि “मैंने अपनी जिंदगी के दो सबसे मुश्किल ओवर आपके ही खेले.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: वीडियो : नहीं सुधर रहे टिम पेन, रोहित शर्मा के साथ विकेट के पीछे से की ये शर्मनाक हरकत appeared first on SportzWiki Hindi.