ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कुछ ही दिनों में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। एडिलेड ओवल में 6 दिसंबर से शुरू हो रही इस टेस्ट सीरीज पर दोंनों ही टीमों के खिलाड़ियों की नजरें टिकी हुई हैं। एक और जहां भारत ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का प्रयास करेगी। तो वहीं कंगारू टीम अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड टेस्ट 6 दिसंबर से
एडिलेड में शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया बड़े ही संकट के दौर से गुजर रही है। इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम एक तरह से फिर से खड़ा होने की कोशिश में लग रही है।

जिसमें उनके लिए बॉल टेंपरिंग जैसे शर्मनाक कांड के बाद से टीम पूरी तरह से बैकफूट पर नजर आ रही है। इस कांड के बाद से ऑस्ट्रेलिया की टीम वो प्रदर्शन नहीं कर सकी है जिसके लिए वो जानी जाती है।
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं है अच्छा रिकॉर्ड
बहरहाल भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये बात सबसे बड़ा राहत का कारण हो सकता है लेकिन इसके विपरित भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया में अब तक के रिकॉर्ड को देखे तो वो चिढ़ा रहा है।

भारत के ऑस्ट्रेलिया के दौरे का एक लंबा इतिहास रहा है लेकिन इस दौरान कभी भी भारतीय टीम पूरी तरह से डोमिनेट करती नजर नहीं आयी है। इससे पहले भारतीय टीम ने 11 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया है।
एडिलेड में भारत का रहा बहुत खराब रिकॉर्ड, 11 मैचों में मिली है 1 जीत
जिसमें भारतीय टीम अब तक एक भी टेस्ट सीरीज को जीत नहीं सकी है। इस दौरान हुए 44 टेस्ट मैचों में भारत ने केवल 5 मैच में जीत हासिल की है। तो वहीं एडिलेड का रिकॉर्ड तो भारत के लिए और भी मुसीबत की फांस बना हुआ है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिन 11 मौको पर एडिलेड में मैच खेला है उसमें भारतीय टीम को केवल 1 बार जीत हासिल हुई तो वहीं 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। साथ ही यहां 3 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। तो वहीं पिछले दौरे पर भी भारत को 48 रनों से मात खानी पड़ा थी।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- जीत की दावेदार भारतीय टीम के एडिलेड के टेस्ट आंकड़े करते हैं ये कहानी बयां, जाने कैसा है भारतीय टीम का एडिलेड में रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.