भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय टेस्ट सेरेस बराबर चल रही है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पर्थ में हरा कर सीरीज में बराबरी कर ली है. वही अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मुकाबला होना है. ऐसे में दोनों टीम इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाना चाहती है. वहीं बॉक्सिंग डे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ पीटर सिडिल ने पिच को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार यहाँ पर मैच का परिणाम जरुर निकलेगा.
इस बार परिणाम जरुर निकलेगा

मेलबर्न को पिछली बार पिच की वजह से ख़राब रेटिंग दी गई थी. इसी पीच पर कुक ने एक यादगार दोहरा शतक लगाया था. ऐसे में पिच को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“इस साल ये विकेट अच्छा रहा है। मैंने यहां कई मैच खेले हैं. जब मैं यूएई से साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए यहां खेलने आया, तो ये विकेट अच्छा खेल रहा था. यहां परिणाम जरूर निकलेगा. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया विकेट को लेकर कितनी बाते हुई लेकिन पिछले सप्ताह एमसीजी पर खिलाडि़यों ने खेला.”

पिच क्यूरेटर ने पिच को लेकर कहा कि
“इस बार पिच पर उछाल होगा. इसके अलावा पिच पर घास भी छोड़ी गई है, जिससे गेंदबाजों को मदद मिलेगी. मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार बेहतर परिणाम आएँगे.”
मार्कस हैरिस का पसंदीदा मैदान है

हाल में ही मार्कस ने ऑस्ट्रेलिया की टीम में डेब्यू किया है. इस दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से सबको प्रभावित किया है. उनके ये पसंदीदा मैदान है. इसी मैदान पर वो घरेलू क्रिकेट में दो शतक और एक दोहरा शतक लगा चुके है.इसी दोहरे शतक की वजह से चयनकर्ताओं ने उन्हें भारत के खिलाफ टीम में शामिल किया था.
स्टार्क ने भी पिच को लेकर कही ये बात

पिच को लेकर बात करते हुए स्टार्क ने कहा था कि
“मैं नहीं जानता कि क्या उम्मीद की जानी चाहिए. मैं पिछले साल नहीं खेला था. मैंने बाहर रहकर मैच देखा था. ऐसा लगता है कि शेफील्ड शील्ड के दौरान उन्होंने पिच में कुछ बदलाव किए हैं.”
आगे उन्होंने कहा था कि
“पिछले सप्ताह उन्होंने जो किया है उसे देखकर मुझे लगता है कि यह सभी के लिए हैरानी भरी होगी, लेकिन हमें इस सप्ताह इसका रिव्यू मिल जाएगा. हमें इस सप्ताह काफी मेहनत करनी होगी और फिर हम मेलबर्न पर ध्यान देंगे.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: पिच क्यूरेटर ने बताया तीसरे टेस्ट में किसकी मददगार साबित होगी विकेट, विराट फिर हो सकते हैं गुमराह appeared first on SportzWiki Hindi.