Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे जॉनसन, विराट के बाद अब आकाश चोपड़ा से भिड़े

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ के नए स्टेडियम में खेला गया। जहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और मैच को 146 रनों से अपने नाम किया। पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम खुश तो जरूर है।

पर्थ टेस्ट की पिच को आईसीसी ने दी औसत रैटिंग

लेकिन आईसीसी ने पर्थ टेस्ट की पिच को लेकर अपने एक बड़े फैसले के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत को भी फिका कर दिया। आईसीसी ने पर्थ टेस्ट में इस्तेमाल की गई नई पिच को लेकर अपनी रैटिंग दी है।

आईसीसी ने पर्थ टेस्ट की पिच को जांचने के बाद इसे बहुत ही औसत रैटिंग दी है। जो आईसीसी की पिच गुणवत्ता के मामले में बहुत ही खराब रैटिंग है।

पर्थ टेस्ट मैच में देखी गई थी असमान उछाल

आईसीसी के मैच रेफरी रंजन मदुगुले ने पर्थ की पिच में देखे गए असामन उछाल को लेकर इस पिच को औसत करार दिया है। पर्थ टेस्ट में खासकर मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की गेंदों में लगातार असमान उछाल देखा गया था।

इस तरह के पिच के दोहरे रवैये को देखते हुए आईसीसी ने इसे औसत माना है तो वहीं इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

पर्थ पिच की बहस को लेकर मिचेल जॉनसन और आकाश चोपड़ा में हुई ट्वीटर जंग

मिचेल जॉनसन ने अपने एक बयान में पर्थ टेस्ट की पिच को लेकर कुछ भी गलत होने से इनकार किया है। मिचेल जॉनसन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “इसमें कुछ भी गलत नहीं है। एक बदलाव के लिए गेंद और बल्ले के साथ एक अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और ये सुस्त फ्लैट पिच से अच्छा था। मैं वास्तव में वहां था। एक अच्छी पिच क्या है मै ये जानने में रूचि रखता हूं। एमसीजी में एक और रोमांचक टेस्ट की उम्मीद है।”

मिचेल जॉनसन ने तो जहां पिच में कुछ भी गलत होने से इनकार किया, तो वहीं आकाश चोपड़ा ने जॉनसन की बात को गलत ठहराया और लिखा कि ‘विहारी ने पहले दिन बाउंसर किया था, जिस पर सेट बल्लेबाज हैरिस आउट हुए। ये बताओ  कैसे हुआ मैं  तुम्हारी बात मान लूँगा.”

आकाश चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद तो मिचेल जॉनसन और उनके बीच एक जबरदस्त ट्वीटर जंग चली, जिसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी बात रखी। इस तरह से हुई आकाश चोपड़ा और मिलेच जॉनसन के बीच ट्वीटर जंग…

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा स

The post AUSvsIND- अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे जॉनसन, विराट के बाद अब आकाश चोपड़ा से भिड़े appeared first on SportzWiki Hindi.