भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 31 रनों से हारा दिया है। 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 291 रनों पर पवेलियन लौट गयी। 187 के स्कोर पर ही उनके 7 प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने टीम को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया था। भारत की इस जीत के बाद कोच रवि शास्त्री काफी खुश दिखे।
काफी मुश्किल मैच था

टीम इंडिया भले ही यह मैच जीत गयी लेकिन कोच रवि शास्त्री के अनुसार यह काफी मुश्किल था। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की काफी की और आगे भी इसे जारी रखने की बात कही। कोच रवि शास्त्री ने कहा
“इस जीत से बहुत खुश यह मुश्किल टेस्ट मैच था। लड़कों को अनुशासित में खेल दिखाया और अपना- अपना काम किया। हम इंग्लैंड में 31 रन से हार गए, हमने दक्षिण अफ्रीका में करीब 60 रनों का पहला मैच गंवा दिया, लेकिन यह बहुत अच्छी जीत है, वास्तव में अच्छा लगता है। जब आप अच्छी शुरूआत करते हैं तो टीम में विश्वास होता है।”
बल्लेबाजों ने खेले गलत शॉट

भारतीय टीम के कई बल्लेबाजों ने पहली पारी में गलत शॉट खेलकर अपना विकेट फेंका। इस वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी। रवि शास्त्री ने इसके साथ ही गेंदबाजों के बारे में बात की। उन्होंने कहा
“बल्लेबाजों ने कुछ गलत शॉट खेले लेकिन उन्होंने अपनी गलतियों से सीखा और दूसरी पारी में इसे सुधार दिया। गेंदबाज अब आराम करना होगा क्योंकि पर्थ के लिए पूरी तरह फिट होना है। पहली पारी में तेज गेंदबाज शानदार किया, उन्होंने लगातार इसपर काम किया है। एक गेंदबाजी इकाई के रूप में जब आप इस तरह का अनुशासन दिखाते हैं, तो आप किसी भी टीम को दबाव में डाल सकते हैं।”
ऋषभ पंत को समझदारी दिखानी होगी

टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त अच्छी शुरुआत मिलने के बाद गलत शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक रहे हैं। कोच ने कहा कि उन्हें अपने तरीके से खेलने की छूट मिली है लेकिन उन्हें समझदार बनना पड़ेगा। अगर वह ऐसे ही गलतियाँ करते रहे तो मैं उसपर जरुर काम करूंगा।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: एडिलेड टेस्ट में जीत के बाद ऋषभ पन्त पर भड़के कोच रवि शास्त्री कड़े शब्दों में दी ये चेतावनी appeared first on SportzWiki Hindi.