भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे के दिन तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच में जहाँ दोनों टीम जीत हासिल करना चाहेगी. टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी मुसीबत इस मैच में जीत की लय हासिल करने पर है. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया इस मैच में खुद को साबित करना चाहेगी कि वो अभी भी टेस्ट क्रिकेट में घरेलू सरजमी पर मजबूत है.
ऐसे में भारत के सामने इस मैच से पहले एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. ऐसे में अगर भारत ने इस समस्या का हल नही किया, तो भारत के लिए मुश्किलें फिर से बढ़ जाएंगी.
सलामी बल्लेबाजों ने बढ़ा दिया टीम मैनजमेंट का सिरदर्द

अगर टीम इंडिया की सलामी जोड़ी के बारे में बात करें, तो राहुल इस समय बेहद ख़राब दौरे से गुजर रहे है. जहाँ उनका डिफेन्स बुरी तरह से फ्लॉप हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ विजय भी अब अपने करियर के अंतिम दौर में नजर आ रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया के पास इस समय इस समस्या का कोई भी हल नही दिख रहा है. कागजों पर बेहद मजबूत नज़र आने वाली टीम इंडिया इस समय मैदान पर संघर्ष कर रही है.
टीम मैनजेमेंट ने साफ़ नही किया है रुख

पिछले 18 महीने के दौरान मयंक अग्रवाल प्रचंड फॉर्म में रहे हैं. उन्होंने सभी फॉर्मेटों में दो हजार से ज्यादा रन बना ए हैं. पृथ्वी शॉ के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया भेजे जाने से पहले मंयक ने आखिरी घरेलू पारी में 53 रन बनाए, लेकिन सवाल यह है क्या टीम मैनेजमेंट मयंक अग्रवाल को इस दबाव वाले टेस्ट में उतारने के लिए तैयार है.

पर्थ में हार के बाद जब ओपनिंग जोड़ी में बदलाव को लेकर विराट से सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि
“हमने यह घोषणा नहीं की है, कि हम नई सलामी जोड़ी उतारने जा रहे हैं.”
केएल राहुल का मनोबल कहां है, यह उनकी बल्लेबाजी में साफ झलक रहा है. सभी ने एक सुर में केएल राहुल ड्रॉप करने की बात कही है, लेकिन जो खबरें आ रही हैं, उसके अनुसार टीम मैनेजमेंट मेलबर्न में भी केएल राहुल को ही खिलाना चाहता है.

खबरों की माने तो पार्थिव पटेल को पारी की शुरुआत का जिम्मा सौंपा जा सकता है. कुछ खिलाड़ी भी ऐसा ही चाहते हैं, लेकिन अभी चीजें साफ नहीं हैं. एक छोर पर मुरली विजय को बरकरार रखे जाना पक्का है, क्योंकि भारत के पास मौजूदा समय में उनका कोई विकल्प भी नहीं हैं.
क्रिकेट प्रेमियों और नामी-गिरामी क्रिकेट पंडितों की चिंता यह है कि जिस तरह टीम मैनेजमेंट हाल में ही बहुत ही अटपटे और हैरान करने वाले फैसला लेता रहा है, कहीं मेलबर्न में ओपनिंग जोड़ी को लेकर भी कुछ ऐसा ही न देखना पड़ जाए.
The post AUSvsIND: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली की मुसीबत बढ़ी, इस समस्या के हल के बिना जीत असम्भव appeared first on SportzWiki Hindi.