Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: सभी को हैरान करते हुए सौरव गांगुली ने इस टीम को बताया अगले दो टेस्ट मैच का विजेता

Laxman's 281 runs innings saved my career: Ganguly

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट मैच हो चुके है. शुरूआती दो टेस्ट मैच के बाद सीरीज 1-1 से बराबर है.

अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है.

सौरव गांगुली ने की भारत के अंतिम दो टेस्ट मैच जीतने की भविष्यवाणी 

Ganguly applauded the victory of the Indian team

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अंतिम दो टेस्ट मैचों में भारत के जीतने की भविष्वाणी की है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने यह बड़ी भविष्यवाणी खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से की है.

आपकों बता दे, कि सौरव गांगुली की कप्तानी में साल 2003-04 में भारत ऑस्ट्रेलिया गई थी और भारत ने उस समय चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रा कराई थी. सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे सफलतम कप्तानों में से एक माना जाता है.

दादा ने ये बात लिखी ट्विटर पर 

भारतीय टीम के अंतिम दो टेस्ट मैच जीतने की भविष्यवाणी करते हुए पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “मीडिया में विशेष रूप से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में बहुत सी बातें चल रही है. भारतीय टीम के लिए, अभी दो टेस्ट मैच और बाकी है और दोनों टेस्ट मैच भारत जीत सकता है, इसलिए हर किसी को बहुत आगे नहीं जाना चाहिए.”

यहाँ देखे सौरव गांगुली का ट्वीट 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: सभी को हैरान करते हुए सौरव गांगुली ने इस टीम को बताया अगले दो टेस्ट मैच का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.