Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: चौथे दिन का खेल खत्म, बैकफुट पर टीम इंडिया, जीत से बस कुछ कदम दूर है ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में लग रही है. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन उंगली में चोट की वजह से फिंच रिटायर्ड हर्ट हो गए. शमी की गेंद फिंच की उंगली पर लगी थी.

शमी की शानदार गेंदबाजी कंगारू टीम 243 रनों पर हुई ढेर

दूसरी पारी में भारत ने मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 243 रनों पर ढेर कर दिया, जिसके बाद भारत को जीत के लिए 287 रनों का टारगेट मिला. टीम इंडिया के लिए शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके. शमी ने 24 ओवर में 56 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 72 रन बनाए.

शमी ने की करियर की बेस्ट गेंदबाजी 

यह शमी के करियर की बेस्ट गेंदबाजी थी. शमी ने चौथी बार अपने करियर में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 39 रन पर तीन विकेट और ईशांत शर्मा ने 45 रन पर एक विकेट झटके. चौथे दिन दूसरे सत्र में शमी की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने टीम 53 रन ही जोड़ पाई. ख्वाजा के अलावा कप्तान टिम पेन ने (37), एरॉन फिंच ने (25), मार्कस हैरिस ने (20), शॉन मार्श ने (5), पीटर हैंडसकोंब ने (13), टेविस हेड ने (19), पैट कमिंस ने एक, मिशेल मार्श ने (14) रनों का योगदान दिया. जोश हेजलवुड (17) रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत की शुरआत खराब शून्य के स्कोर पर केएल राहुल आउट 

दूसरी पारी में भी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और शून्य के स्कोर पर केएल राहुल (0) को मिशेल स्टार्क ने बोल्ड कर टीम इंडिया को पहला झटका दे दिया.13 रन के स्कोर पर हेजलवुड ने चेतेश्वर पुजारा को विकेट के पीछे कप्तान टिम पेन के हाथों कैच आउट करा दिया और भारत को दूसरा झटका भी दे दिया.

विराट कोहली का विकेट लेकर लियोन ने भारतीय टीम को बैकफूट पर धकेल दिया 

पुजारा 4 रन बनाकर आउट हुए. पर्थ के इस नए स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल हो गया है. पिच से गेंदबाजों को असमान उछाल और मूवमेंट मिल रही है. नाथन लियोन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (17) को आउट कर तीसरा झटका दिया. लियोन की गेंद पर कोहली स्लिप में उस्मान ख्वाजा को कैच दे बैठे. इसके बाद मुरली विजय को नाथन लियोन ने बोल्ड कर भारत को चौथा झटका भी दे दिया. विजय ने 20 रन बनाए. इसके बाद अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी के बीच छोटी सी साझेदारी हुई, लेकिन रहाणे भी 30 रन बना कर आउट हो गएं.

स्कोर बोर्ड: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी- 243 रन ऑल आउट उस्मान ख्वाजा (72 रन) मोहम्मद शमी (6 विकेट) जसप्रीत बुमराह (3 विकेट)

भारत दूसरी पारी- 112 रन 5 विकेट के नुकसान पर 

भारत को जीत के लिए 175 रन चाहिए 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND: चौथे दिन का खेल खत्म, बैकफुट पर टीम इंडिया, जीत से बस कुछ कदम दूर है ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.