पर्थ में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 146 रन से करारी मात मिली है। इसी के साथ चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-एक की बराबरी पर आ पहुंचे हैं।
हालाँकि भारतीय टीम को मिली इस हार से ख़ासकर भारतीय फैन्स बिलकुल खुश नहीं हैं। इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद कैफ़ ने भी एक ट्वीट के ज़रिये टीम मैनेजमेंट की ख़राब रणनीतियों पर इस हार का ठीकरा फोड़ा है।
ख़राब टीम चयन के कारण मिली हार
Wrong team selection for India , a long long tail and poor from the batters at the top. They were good in patches here but Australia were superb and it’s 1-1. India will need to up their game with a confident Australia now #AusvInd
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 18, 2018
मोहम्मद कैफ़ ने कहा,
बेहद ही ख़राब टीम के चयन के कारण भारत को यह हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया और भारत की पुछल्ले बल्लेबाज़ी में जैसे जमीन आसमान का अंतर है।
कैफ़ ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के आख़िरी चार बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में पचास से अधिक रन स्कोरकार्ड में जोड़े थे। लेकिन 287 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के आख़िरी तीन बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हो पवेलियन लौट गए।

कैफ़ ने आगे कहा,
इसमें कोई दो राय नहीं कि कुछ सत्र में भारत ने अच्छा खेल दिखाया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया बेहतरीन रही और वह इस जीत के हक़दार भी हैं। अब यदि मेहमान टीम को इस सीरीज़ में वापसी करनी है, तो उन्हें अपने खेल के स्तर में बढ़ोतरी करनी होगी।
मोहम्मद कैफ़ ने इस ट्वीट के ज़रिये मेलबर्न में होने वाले सीरीज़ के तीसरे टेस्ट की ओर इशारा किया है। जहाँ भारत ने आख़िरी जीत, 37 साल पहले जीत दर्ज की थी।
28 रन के भीतर गिरे पांच विकेट

आख़िरी दिन भारत को मैच जीतने के लिए 175 रन की दरकार थी। पांचवें दिन पांच विकेट पर 112 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने घंटे भर के भीतर ही बाकी बचे पांच विकेट गंवा दिए और ऑस्ट्रेलिया को जैसे जीत मुफ़्त में दी है।
इससे भी शर्मनाक यह रहा कि भारतीय टीम के आख़िरी चार बल्लेबाज में से तीन शून्य के स्कोर पर आउट हुए।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: भारत की हार पर भड़के मोहम्मद कैफ, खराब टीम चयन को ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.