Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप करते ही धोनी का वर्षो से बनाया हुआ ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट

भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। विराट कोहली ने जब से टीम की कमान संभाली है उसके बाद से लगातार भारतीय टीम के प्रदर्शन में निखार आया है और इस दमदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम की विश्व क्रिकेट में एक मजबूत पेठ जमा दी है।

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का जबरदस्त प्रदर्शन

विराट कोहली भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट की कप्तानी संभाले हुए हैं और वो अपनी बल्लेबाजी से तो कामयाबी की सीढ़िया चढ़ ही रहे हैं साथ ही साथ अपनी कप्तानी का लोहा भी पूरी दुनिया में मनवाया है।

विराट कोहली खासकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी कप्तानी का खूब कमाल दिखा रहे हैं। विराट कोहली ने साल 2014 के अंत में महेन्द्र सिंह धोनी के द्वारा टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद कप्तानी का जिम्मा अपने कंधों पर लिया।

महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे करने के करीब हैं विराट कोहली

इसके बाद से तो विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में खासी सफलता हासिल की है और अब तो वो भारत के सबसे कामयाब कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को भी पीछे करने की तैयारी कर चुके हैं।

भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए विराट कोहली ने अब तक 43 मैचों में उतर चुके हैं। इस दौरान भारतीय टीम को खासी कामयाबी मिली है। विराट ने इस दौरान एडिलेड टेस्ट मैच की जीत के साथ ही 25वीं जीत हासिल की है। तो वहीं भारत को 9 मैच में हार और 9 मैच ड्रॉ खेलने पड़े।

विराट कोहली ने कप्तान के रूप में जीत लिए हैं 25 टेस्ट

धोनी को पीछे करने से 3 जीत दूर

महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 27 मैच कप्तान के तौर पर जीते हैं। अब विराट कोहली 25 मैच तो जीत चुके हैं ऐसे में अगर विराट कोहली दो टेस्ट मैच और जीतते हैं तो वो धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे तो वहीं 3 मैच जीतने पर धोनी को भी पछाड़ कर भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच भारत ने जीत लिया है। अगर भारतीय टीम सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही तो विराट कोहली इसी सीरीज में धोनी को पछाड़ देंगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप करते ही धोनी का वर्षो से बनाया हुआ ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट appeared first on SportzWiki Hindi.