Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: माइक हसी ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की परेशानी, खत्म कर दिया विराट की चिंता

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिलाफ भारतीय टीम 26 दिसम्बर से 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेलेगी। दोनों टीमें अभी तक सीरीज के दो मैचों में से 1-1 जीतकर बराबरी पर हैं। चार मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था। वहीं दूसरे मैच को मेजबान टीम ने अपने नाम कर लिया। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

दो नये खिलाड़ी टीम से जुड़े

पहले टेस्ट मैच में करीबी जीत दर्ज करने के बाद दूसरे मैच में भारतीय टीम को करारी हार मिली। इसके बाद सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए टीम में दो नये खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

अभ्यास मैच में चोटिल हुए सलामी बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ की जगह मयंक अग्रवाल को टीम में जगह मिली है, वहीं एशिया कप में चोटिल हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी टेस्ट मैच में वापसी हुई है।

माइक हसी ने दिया सुझाव

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को सुझाव दिया है। उनके अनुसार टीम को इस मैच में हार्दिक पांड्या को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए।

पीटीआई से बात करते हुए हसी ने कहा

“हार्दिक पांड्या काफी हद तक मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी हैं। जब वह टीम में होते हैं तो तेज गेंदबाजों को आराम मिलती है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। दोनों टीमों को इसपर ध्यान देना चाहिए।”

कोहली पर निर्भरता गलत नहीं

भारतीय टीम अपने कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी पर काफी आश्रित रहती है। पूरी इंग्लैंड सीरीज में टीम पूरी तरफ विराट कोहली पर निर्भर थी। अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दूसरे मैच में सिर्फ कप्तान विराट कोहली का बल्ला ही चला।

इसपर माइक हसी ने कहा

“कोहली दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं, इसलिए भारतीय टीम उनपर निर्भर है और यह गलत नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के लिए, जब स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर खेल रहे थे तो पूरी टीम उनपर निर्भर रहती थी।”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND: माइक हसी ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की परेशानी, खत्म कर दिया विराट की चिंता appeared first on SportzWiki Hindi.