ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गयी है। इससे पहले एडिलेड हुए पहले टेस्ट को भारत ने 31 रनों से अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने टीम में कोई बदलवा नहीं किया वहीं भारतीय टीम में हनुमा विहारी और उमेश यादव को जगह मिली।
ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को उनके सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस और आरोन फिंच ने शानदार शुरुआत दी। पर्थ की तेज विकेट पर दोनों ही बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही रन बनाने की तरफ देखा।
पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के दोनों ही सलामी बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे। हालाँकि, उन्होंने उस गलती से सीखा और पर्थ की तेज विकेट पर भारतीय तेज गेंदबाजों का जमकर सामना किया।
बेअसर दिखे तेज गेंदबाज

पर्थ की पिच पर काफी घास थी और इसमें तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद की जा रही थी। तेज गेंदबाजों की गेंद अच्छी स्विंग भी हो रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों को गेंद कण्ट्रोल करने में काफी परेशानी हो रही थी।
टीम के पास प्रमुख गेंदबाजों में सिर्फ तेज गेंदबाज ही हैं। स्पिन न होने की कमी मैच के पहले सत्र में ही दिखने लगा है। इसी तरह भारत ने पिछली बार पर्थ में चार तेज गेंदबाजों के साथ खेला था। उस मैच में भी तेज गेंदबाजों की काफी धुनाई हुई थी।
नहीं गिरा एक भी विकेट

पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया की टीम का कोई भी बल्लेबाज आउट नहीं हुआ। सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस और आरोन फिंच ने भारतीय बल्लेबाजों को एक भी विकेट नहीं झटकने दिया। पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने 26 ओवर की गेंदबाजी की।
लंच तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना विकेट खोये 66 रन बना लिए हैं। हैरिस 36 और आरोन फिंच 28 रन बनाकर पिच पर टिके हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर से रोकना है तो भारत को दूसरे सत्र में अच्छी गेंदबाजी करनी पड़ेगी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND, पर्थ टेस्ट: पहले ही सत्र में बैकफुट पर टीम इंडिया, बड़े स्कोर की तरफ ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.