मौजूदा समय में भारतीय टीम विदेशी धरती पर चार टेस्ट मैचों की श्रंखला को खेलने में व्यस्त चल रही हैं। बता दें भारत बना आस्ट्रेलिया का पहला मैच एडिलेट के मैदान में खेला जा चुका हैं। जिसमे भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को पुरे 31 रनों के साथ हराया था।
लेकिन दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मेजबान टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को 146 के बड़े स्कोर के साथ करारी हार दी थी। जिसके साथ ही इस टेस्ट मैच सीरीज में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर आ गया हैं।
बता दें इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जायेगा। इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया की सलामी जोड़िया कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। जिसके चलते अब भारतीय फैंस की एक बड़ी मांग उठी है |
भारतीय दर्शकों की मांग

भारतीय टीम के लगातार इस सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन देने के बाद से ही टीम इंडिया के प्रेमियों ने एक मांग उठायी हैं। बता दें इन क्रिकेट प्रेमियों का कहना हैं कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों को बदलना होगा |
इतना ही नहीं उन्होंने बताया है कि शिखर धवन जैसे अनुभवी बल्लेबाज के होते हुए किसी और खिलाड़ी को क्यों मौका मिल रहा है | भारतीय दर्शक मौजूदा समय में टीम इंडिया के प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। जिसके चलते उन्होंने इस तरीके की मांग उठाई हैं।
भेज देना चाहिए आस्ट्रेलिया

भारतीय फैंस और एक्सपर्ट के अनुसार, शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भेज देना चाहिए | धवन एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं , और वो कठिन से कठिन परिस्थितियों में रन बनाने में माहिर हैं।
इतना ही नहीं भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज का नाम खतरनाक बल्लेबाजों की सूची में भी लिया जाता हैं। वैसे धवन को टेस्ट मैचों में काफी बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए भी जाना जाता है।
सीरीज में गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन

वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन टीम के गेंदबाजों ने दिया हैं। जहां गेंदबाजों में बुमराह, इशांत शर्मा में मेजबान टीम के कई विकेट चटकाए हैं, तो वही टीम के महज दो बल्लेबाजों कोहली और पुजारा ने बेहतरीन प्रदर्शन देकर टीम की लाज बचाई हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले उठी इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग appeared first on SportzWiki Hindi.