ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 277 रनों का स्कोर बना लिया है।
पर्थ टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी करने वाले हनुमा विहारी ने कही ये बात
एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम इस मैच में बुलंद हौंसलों के साथ उतरी थी। इस मैच में पर्थ की हरी-भरी विकेट के देखते हुए भारतीय टीम ने किसी भी स्पिन गेंदबाज को मौका नहीं दिया।

ऐसे में भारतीय टीम को एक अच्छे स्पिनर की कमी जरूर देखने को मिली, लेकिन वहीं युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी को अच्छे से संभाला और पहले दिन 6 में से 2 विकेट अपने नाम किए।
हम दूसरी पारी में ज्यादा अनुशासन के साथ करेंगे गेंदबाजी
पहले दिन के खेल में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले हनुमा विहारी ने पहले दिन के खेल के बाद कहा कि
“हमारे लिए अहम चीज ये है कि हम इन पहलुओं के बारे में ज्यादा नहीं सोचे। अगर ये ऊपर-नीचे होता है तो भी आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं। अगर हम अपने दिमाग में इन चीजों को बाहर ही रखेंगे तो हम सफल रहेंगे। बल्लेबाज के तौर पर हम जितना संभव हो सके अनुशासित होने की कोशिश करेंगे जैसा कि हमने पिछले टेस्ट की दूसरी पारी में किया था।”

विहारी ने भारतीय बल्लेबाजो को सलाह देते हुए कहा कि
“आपको हर गेंद को देखकर खेलना होगा। ये मायने रखता है। अगर आप पिछली गेंद के बारे में सोचोगे तो आप अगली गेंद पर ध्यान नहीं लगा पाओगे। आपको पिछली गेंद को अपने दिमाग से निकालना होगा।”
दूसरे दिन का पहला घंटा रहेगा अहम
“कल का पहला घंटा काफी अहम होगा। अगर हम उन्हें 320 से कम के स्कोर पर आउट कर देते हैं तो हम मैच में बने रहेंगे। अगर हम अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो हमारे पास अच्छा मौका होगा। पहला घंटा अहम रहेगा।”

“हमारी योजना अनुशासित होने की थी। मुझे लगता है कि हमने इस बारे में बहुत अच्छा किया। सभी तीनों सत्रों में हमने सचमुच अच्छी वापसी की। हमने अच्छा प्रयास किया।”
मैंने की गेंद को थोड़ा तेज रखने की कोशिश
पर्थ टेस्ट की पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी करने वाले विहारी ने अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा कि “मैंने थोड़ा तेज गेंदबाजी करने की कोशिश की क्योंकि मैं थोड़ा ज्यादा पिच को हिट करने की कोशिश कर रहा था। ताकि उछाल मिल सके।”

“मेरी योजना ये थी कि कसी गेंदबाजी करने की कोशिश करूं और तेज गेंदबाजों को आराम दे सकूं। मैं जानता था कि जरूरत पड़ने पर मुझे गेंदबाजी करनी होगी। मैं इसके लिए तैयार था। मैं खुश हूं कि टीम के लिए अच्छा काम कर सका।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- पर्थ टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले हनुमा विहारी ने भारतीय बल्लेबाजों को दी ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.