भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पर्थ के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई टीम से करारी हार मिली है। भारतीय टीम ये दूसरा मैच 146 रनों के साथ बुरी तरह हारी हैं। इसी के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया स्कोर इस सीरीज में 1-1 हो गया हैं।
जहां भारतीय टीम 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन लंच से पहले ही 140 रनों पर सिमट गई। तो वहीं विरोधी टीम ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली हैं। लेकिन इस समय भारतीय टीम में कुछ भी सही नहीं चल रहा हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के साथ गर्म मिजाज में बातचीत करते हुए देखा गया हैं। कमेंटेटर के अनुसार इन दोनों खिलाडियों को लगभग 90 सेकंड एक दूसरे के साथ गर्म मिजाज में बातचीत करते हुए देखा गया हैं।
इतना ही नहीं ये दोनों खिलाड़ी अपनी बातचीत के दौरान एक दूसरे को उंगलियां भी दिखाते हुए नज़र आये। बता दें चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा।
लड़ाई की वहज नहीं हुई स्पष्ट
बता दें इन दोनों भारतीय खिलाड़ी की ऐसे विदेशी पिच पर लड़ाई की वजह सामने नहीं आयी हैं। लेकिन इन दोनों को क्रिकेट के मैदान में एक दूसरे से बहस करते हुए देखा गया हैं। बता दे इशांत शर्मा का इस तरह से गुस्सा करना कोई नई बात नहीं हैं।
All is not well inside the India camp? Ishant Sharma and Ravindra Jadeja squared off yesterday in Perth…#7Cricket #AUSvIND pic.twitter.com/RzE8jvKmXo
— 7 Cricket (@7Cricket) December 18, 2018
इससे पहले भी वो दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद ‘फ्रंट-फुट नो बॉल’ की चर्चा पर सुर्ख़ियों में आये थे। जब इशांत ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को आड़े हाथों लिया। हालाँकि दूसरे टेस्ट मैच के दौरान इशांत शर्मा ने पांच विकेट अपने नाम किये हैं।
खेल अब अपने अंतिम पड़ाव पर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की ये चार मैचों की सीरीज अब धीरे -धीरे अपने अंतिम पड़ाव की और जा रही हैं। लेकिन इसके साथ ही भारतीय टीम के ऊपर इस सीरीज को जीतने का प्रेशर बढ़ता जा रहा हैं।
जहां भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच को जीतकर 1 -0 के साथ आगे चल रही थी, तो अब वहीं आस्ट्रेलियाई टीम ने दुसरे मैच को जीतकर भारत की बराबरी कर ली हैं। बता दें आस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच को जीतने के बाद भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की हैं।
बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों का आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि इन टेस्ट मैचों के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजों से ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन गेंदबाजों ने दिया हैं।
जहां टीम के ओपनर बल्लेबाज राहुल और मुरली विजय बिना रन बनाये पवेलियन वापस आ रहे हों तो वही भारतीय गेंदबाज अपनी धारदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के विकेट चटका रहे हैं। इसी बीच भारत को गहरा झटका तब लगा जब भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गये हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: वीडियो: शर्मसार हुई खेल भावना, आपस में ही लड़ पड़े ईशांत शर्मा और रविन्द्र जडेजा appeared first on SportzWiki Hindi.