Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND, पर्थ टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला, फिर नहीं मिली दिग्गज खिलाड़ी को जगह

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज पर्थ में खेला जायेगा। इससे पहले एडिलेड में हुआ मैच भारत ने 31 रनों के छोटे अंतर से अपने नाम किया था। अब पर्थ में जहां कंगारू टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी वहीं टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी। पर्थ की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

टीम पेन ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान टीम पेन ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले मैच से भारतीय टीम ने इस मैच में दो बदलाव किये हैं। एडिलेड में टीम रोहित शर्मा और रविचन्द्रन अश्विन के साथ उतरी थी।

दोनों ही खिलाड़ी चोट से परेशान हैं और इसी वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं है। रोहित शर्मा की जगह युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी को मौका दिया गया है। वहीं अश्विन की जगह उमेश यादव लेंगे, एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार और रविन्द्र जडेजा को मौका नहीं मिला है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में कोई बदलाव नहीं

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही दूसरे मैच में भी उतरेगी। एडिलेड में उनका टॉप ऑर्डर पूरी तरफ फ्लॉप रहा था लेकिन मैनेजमेंट ने एक बार फिर उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम ने कल ही अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी।

सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम को करारी हार मिली थी। उस मैच में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन कंगारू बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे। अब पर्थ में होने वाले दूसरे मैच में कंगारू टीम वापसी करना चाहेगी।

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कोम्ब, ट्रैविस हेड, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिन्स, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हैजलवुड।

भारत: मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पन्त (विकेटकीपर), उमेश यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND, पर्थ टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला, फिर नहीं मिली दिग्गज खिलाड़ी को जगह appeared first on SportzWiki Hindi.