Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक के लिए खेला ऐसा शॉट, दिला दिया वीरेंद्र सहवाग की याद, देखें वीडियो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट शुरू हो गया है. इस टेस्ट में भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए. सलामी बल्लेबाज के रूप मयंक अग्रवाल ने आपना डेब्यू किया. वहीँ रोहित शर्मा को इस टेस्ट में मुरली विजय की जगह मौका मिला है. उमेश यादव की जगह इस टेस्ट में रविन्द्र जडेजा को मौका मिला है.

पहले टेस्ट में ही मयंक अग्रवाल ने खेली शानदार पारी 

के एल राहुल की जगह टीम में शामिल किये गए मयंक अग्रवाल ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार बल्लेबाजी करी. उन्होंने के एल राहुल की जगह मिले मौके को सही साबित करते हुए बेहतरीन 76 रन बनाएं.

हालांकि वो शतक बनाने से चूक गएं, लेकिन अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दी. अग्रवाल ने जिस अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्हें देखकर वीरेन्द्र सहवाग की याद आ गई.

आउट होने का नहीं था डर, अर्धशतक लगाने के लिए आगे बढ़ के लगा दिया शानदार चौका 

कोई भी बल्लेबाज जब शतक या अर्धशतक के करीब आता है, तब बड़े आराम से बल्लेबाजी करने लगता है. लेकिन मयंक अग्रवाल जब अर्धशतक के करीब आएं तो उनकी बल्लेबाजी में वीरेन्द्र सहवाग की झलक नजर आई. उन्होंने आगे बढ़ के नाथन लियोन की गेंद पर शानदार चौका लगाया और अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में ही शानदार अर्धशतक बनाया.

यहाँ देखें विडियो

पैट कमिंस की शानदार गेंद का हो गए शिकार 

वे शानदार बैटिंग कर रहे थे लेकिन 76 रन बनाने के बाद पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर टिम पैन को कैच थमा बैठे. इस कारण डेब्‍यू टेस्‍ट में शतक जमाने का उनका सपना पूरा नहीं हो सका.

प्रारंभिक बल्‍लेबाज पृथ्‍वी शॉ के चोट के कारण ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के कारण मयंक अग्रवाल को खेलने का मौका मिला है.

नियमित ओपनर मुरली विजय और केएल राहुल की पहले दो टेस्‍ट में नाकामी ने टीम में उनके प्‍लेइंग XI में शामिल होने में मदद की है. मेलबर्न टेस्‍ट में मयंक ने हनुमा विहारी के साथ पारी की शुरुआत की.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post AUSvsIND: मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक के लिए खेला ऐसा शॉट, दिला दिया वीरेंद्र सहवाग की याद, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.