Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: मैदान पर ही भिड़े विराट कोहली और टिम पेन, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दी ये धमकी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय पर्थ में दूसरा मैच खेला जा रहा  है. इस समय मैच जहाँ अपने सबसे ज्यादा रोमांचक मोड पर है. वही एक बार फिर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच लड़ाई शुरू हो गई है. आप को जानकार हैरानी होगी ये लड़ाई किसी और बीच नही बल्कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन के बीच हुई है.

तो आइये जानते है कि इस बार क्या हुआ है:

विराट और टिम के बीच हुआ विवाद

भारत के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पेन के बीच में लड़ाई हो गई . इस दौरान कप्तान कोहली ने पेन को चेतवानी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने टीम इंडिया से लड़ाई करने की कोशिश की तो वो इस सीरीज में दूसरा मैच जीत कर सीरीज में बढ़त बना लेंगे. जिस पर पेन ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि जीत के लिए उन्हें अभी दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने आना होगा, जोकि इस विकेट पर काफी मुश्किल है. जिसके बाद विराट कोहली ने उनको किसी भी तरह का जवाब नही दिया है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि टीम इंडिया किस तरह का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर पाती हैं.

ऑस्ट्रेलिया है मजबूत हालात में 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना पलड़ा भारी कर लिया है. मैच के तीसरे दिन भारत ने तीन विकेट पर 172 रन से आगे खेलना शुरू किया. भारतीय कप्तान विराट कोहली (123) ने शतक बनाया. इसके बावजूद भारतीय टीम 283 रन बनाकर आउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 43 रन की बढ़त मिली.

दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं. इस तरह उसकी कुल बढ़त 175 रन की हो गई. ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा 41 और कप्तान टिम पैन 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. ऐसे में तीसरे दिन का खेल ऑस्ट्रेलिया के नाम कहा जा सकता है.

ऐसे में एक बार फिर से सभी की निगाह ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर होगी कि वो किस तरह से टीम इंडिया के गेंदबाजों का सामना करते हैं, क्योंकि जिस तरह के हालात लग रहे है उससे साफ़ है कि अगर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन सौ से ज्यादा का टारगेट दे दिया तो टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो जाएगी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND: मैदान पर ही भिड़े विराट कोहली और टिम पेन, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दी ये धमकी appeared first on SportzWiki Hindi.