ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चोटिल होने के कारण पर्थ के मैदान में अपना दूसरा मैच में शामिल नहीं हो पाए थे। जिसके चलते टीम इंडिया को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।
चोट के कारण अब भी भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का 26 दिसम्बर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भी खेलना तय नहीं माना जा रहा है। जिसके बाद प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि, अश्विन को तीसरे मैच में खिलाने का निर्णय अगले 48 घंटे में लिया जायेगा।
लेकिन लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही विराट कोहली एंड कंपनी के लिए एक अच्छी खबर है। स्पिनर अश्विन को सोमवार सुबह नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखे गये हैं, इसका वीडियो ट्विटर पर भी खूब ट्रेंड कर रहा हैं।
अभ्यास करते दिखें रविचंद्रन अश्विन
Indian off-spinner Ravi Ashwin bowling in the @MCG nets looking to overcome abdominal strain #AUSvIND pic.twitter.com/DcPf2CIbDJ
— Andrew McCormack (@_AMcCormack7) December 24, 2018
बता दें पर्थ टेस्ट से पहले 32 साल के इस स्टार ऑफ स्पिनर के पेट के बाएं हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। वह अब भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं। इस बेहतरीन स्पिनर गैरमौजूदगी में भारत ने पर्थ टेस्ट 146 रनों से गंवाया था।
लेकिन अब टीम का ये मैच विनर खिलाड़ी सोमवार यानी की आज सुबह प्रैक्टिस सेशन के दौरान दिखाई दिए हैं। वे तनाव को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं और नेट्स में कड़ी मेहनत करके अपनी योग्यता साबित कर रहे हैं।
हालांकि आश्विन को तीसरे टेस्ट में खिलाने को लेकर नहीं हो पायी हैं। लेकिन अटकलें लगायी जा रह हैं कि रविचंद्रन अश्विन तीसरे टेस्ट मैच में अपनी वापसी दर्ज करा सकते हैं।
भारतीय कोच का बयान

टीम इंडिया के कोच रवि शंकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए रविवार को बयान दिया था कि ,
“जहां तक अश्विन की बात है तो हम अगले 48 घंटों में एक बार फिर जायजा लेंगे। इसके बाद पूरी तरीके से सही मूल्यांकन किया जाएगा कि अगले मैच के लिए वह (अश्विन) फिट हैं या नहीं.”
कोच ने इसे अलावा टीम के शानदार खिलाड़ी रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर भी काफी बातें की।
रोहित ,पांड्या की फिटनेस में भी हैं सुधार

कोच ने इन दोनों बल्लेबाजों के बारें में भी बातचीत करते हुए कहा कि ,
“रोहित फिट दिखाई दे रहे हैं। यक़ीनन अच्छा सुधार किया हैं। लेकिन उन्हें मैच फिटनेस हासिल करनी होगी। हम ये देखेंगे कि कल तक वो कितने बेहतर हो पाते हैं।”
पांड्या के बारें में बात करते हुए कोच ने कहा कि,
“ये खिलाड़ी चोटिल होने के कारण दोनों टेस्ट मैचों से बाहर थे। लेकिन अब उन्होंने तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए वापसी की है। पांड्या का टीम में होने से हमें विकल्प मिलता है। हालांकि चोट से उबरने के बाद उन्होंने ज्यादा फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला है। तीसरे टेस्ट मैच में शामिल करने से पहले हमें उनको लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा.”
The post AUSvsIND: रोहित, अश्विन और हार्दिक के इंजरी पर आई लेटेस्ट अपडेट, जाने कौन है फिट तो किसका बाहर रहना तय appeared first on SportzWiki Hindi.