Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- वीडियो- विराट कोहली के थ्रो पर अंपायर इयान गोल्ड हो जाते घायल, घबराएं विराट का देखने वाला था रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है जहां भारतीय टीम जीत के मुहाने पर खड़ी है। चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बना लेगी।

भारत ने मेलबर्न टेस्ट मैच में की जीत की तैयारी

भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर खड़ी है जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 399 रनों का बहुत ही मुश्किल लक्ष्य खड़ा किया है। जिसके सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक के बाद एक झटके देकर हार के करीब खड़ा कर दिया है।

तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी तीसरे दिन के स्कोर 54 रनों के स्कोर पर 5 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। भारत ने चौथे दिन मयंक अग्रवाल के 42 और ऋषभ पंत के 33 रनों की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर पारी घोषित कर दी।

ऑस्ट्रेलिया 399 रनों के लक्ष्य के जवाब में लड़खड़ाई

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी एरोन फिंच और मर्कस हैरिस 399 रनों के लक्ष्य के जवाब में उतरे। लेकिन इस जोड़ी के फ्लॉप होने के बाद बहुत ही खराब शुरुआत दी।

ऑस्ट्रेलिया के दोनों ही सलामी बल्लेबाजों की नाकामी के बाद एक के बाद एक झटके लगे और ये खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 254 रनों के स्कोर पर 8 विकेट खो दिए हैं और हार का टालने में जुटा हुआ है।

इयान गोल्ड की तरफ आया विराट कोहली का थ्रो, गोल्ड का रहा अजीब रिएक्शन

मैच में पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को भी झकझोर दिया। ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान अंपायर इयान गोल्ड के साथ एक घटना घट सकती थी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम 176 रनों के स्कोर पर 7 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी तभी मिचेल स्टार्क ने एक शॉट मिड ऑन की दिशा में खेला। रविन्द्र जडेजा की इस गेंद पर विराट कोहली ने वहां से आसानी से गेंद को फील्ड कर गेंदबाज की तरफ पहुंचा रहे थे तभी गेंद अचानक से अंपायर इयान गोल्ड की तरफ जा पहुंची।

इसके बाद गेंद तो इयान गोल्ड को नहीं लगी लेकिन उनका रिएक्शन देखने लायक था। तो वहीं विराट कोहली ने भी इसके लिए माफी मांगी।

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- वीडियो- विराट कोहली के थ्रो पर अंपायर इयान गोल्ड हो जाते घायल, घबराएं विराट का देखने वाला था रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.