Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- रोहित शर्मा की चोट पर संशय बरकरार, इस युवा खिलाड़ी को उनकी जगह भेजा जा सकता हैं ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने चरम पर है जिसका तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम विराट कोहली की अगुवायी में एक बार फिर से सीरीज में वापसी करना चाहती है।

ऑस्ट्रेलिया-भारत तीसरा टेस्ट मैच होगा रोमांचक

भारतीय टीम ने इस सीरीज के दावेदार के टाइटल के साथ ही एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट मैच तो 31 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

लेकिन इसके बाद पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की हार का साथ ही भारतीय टीम को सीरीज में 1-1 से बराबरी करवानी पड़ी। अब सीरीज बराबरी पर खड़ी है और भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए मेलबर्न टेस्ट जीतना होगा।

रोहित की फिटनेस पर संशय, इस युवा बल्लेबाज को मिल सकता है मौका

अगले दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह पर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को मौका दिया है। मयंक अग्रवाल ने तो ऑस्ट्रेलिया के लिए रवानगी पकड़ ली है लेकिन अब एक और युवा बल्लेबाज को शामिल किया जा सकता है।

Ranji Trophy: Railways need 224 runs to win

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच के बाद से ही चोटिल हैं। जिनकी चोट अब तक उबर नहीं सकी है ऐसे में टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा को टेस्ट सीरीज में आराम देकर किसी और खिलाड़ी को बुलावा भेज सकता है।

रोहित शर्मा के फिट नहीं होने पर शुभमन गिल को मौका, रणजी में कर रहे हैं धमाल

माना जा रहा है कि अगर रोहित शर्मा को बाहर किया जाता है तो रणजी में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है। शुभमन का बल्ला रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में शानदार तरीके से बोल रहा है।

शुभमन गिल पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में अब तक बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने तमिलनाडू के खिलाफ पिछले रणजी मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 328 गेंदों में 268 रनों की पारी खेली। शुभमन ने इस पारी के दौरान 4 छक्के और 29 चौके भी जड़े।

इस जबरदस्त प्रदर्शन के कारण शुभमन गिल को रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर दिक्कत होने पर ऑस्ट्रेलिया भेजा जा सकता है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- रोहित शर्मा की चोट पर संशय बरकरार, इस युवा खिलाड़ी को उनकी जगह भेजा जा सकता हैं ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.