Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: विराट कोहली के विकेट ने खड़ा किया बड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर लोगों का जमकर फूटा गुस्सा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज पर्थ में शानदार शतक लगाया. उन्होंने अपने करियर का 25 वां शतक लगाया. विराट डॉन ब्रेडमेन के बाद सबसे तेज 25 शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गएं. कोहली के आउट होने के बाद जमकर बवाल हुआ.जिस तरह वो आउट हुए जमकर अंपायर की आलोचना हो रही है. लेकिन यह सच है कि अगर अंपायर ने जल्दबाजी में उंगली उठाने की बजाय तीसरे अंपायर से मदद ली होती तो कोहली नॉटआउट करार दिए जाते. टीवी रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों में समाने के पहले जमीन को छू चुकी थी.

सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने नॉटआउट बताया 

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क इस बात पर सहमत थे कि अगर मैदानी अंपायर ने कोहली को आउट नहीं दिया होता, तो तीसरा अंपायर भी उन्हें नॉटआउट ही करार देता. अब सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा जमकर देखने को मिला लोग ये तक कहते हुए नजर आएं कि अंपायर ऑस्ट्रेलिया के तरफ से खेल रहे हैं आइए आपको बताते हैं लोगों ने क्या-क्या कहा.

देखें कैसे फूटा लोगों का गुस्सा 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post AUSvsIND: विराट कोहली के विकेट ने खड़ा किया बड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर लोगों का जमकर फूटा गुस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.