Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: कोच जस्टिन लैंगर ने दिए संकेत, बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम में होंगे बदलाव

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का तीसरा मैच मेलबर्न के मैदान में खेला जाएगा। जिसके लिए इस समय दोनों ही टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं। जहां एक तरफ टीम इंडिया अपने प्रदर्शन को और बढ़िया करने कोशिश कर रही हैं |

तो वहीं दूसरी तरफ मेजबान टीम अपनी टीम के अंदर कुछ बदलाव करने के मूड में दिखाई दे रही हैं। इस टेस्ट मैच के लिए मेजबान टीम में आपको कुछ बदलाव जरूर दिख सकता हैं। इस बात के संकेत खुद ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने दिए हैं।

लैंगर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि,

“तीसरे टेस्ट मैच में हम अपनी टीम में बदलाव कर सकते हैं। लैंगर ने इस बात संकेत दिए हैं कि इस मैच में उस खिलाड़ी को ही मौका दिया जाएगा जो स्पिन को बेहतर खेलते हैं।”

ये बदलाव हो सकते हैं


बता दें मेजबान टीम तीसरे टेस्ट में खराब फार्म से जूझ रहे पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह अब टीम के ऑलराउंडर मिशेल मार्श को टीम में मौका दे सकती है। हैंड्सकॉम्ब ने पहले दो टेस्ट दौरान अपने बल्ले से टीम को निराशाजनक प्रदर्शन दिया हैं।

जिसको देखते हुए अब मार्श को मेलबर्न के मैदान पर अब ये टीम अपने साथ मैच खिला सकती हैं। वहीं अब एरोन फिंच ने भले ही खुद को सबके सामने फिट बताया हो लेकिन लेकिन हो सकता है कि अहतियात के तौर पर उन्हें बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मौका न दिया जाए।

संतुलित टीम के पास होना चाहिए ऐसा खिलाड़ी


ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, एक संतुलित टीम में आपके पास एक ऐसा खिलाड़ी होना चाहिए। जो कुछ ओवर में गेंदबाजी कर सके। इसके साथ ही लैंगर ने कहा कि,

“पीटर और मार्श दोनों ही स्पिन के बेहतर खिलाड़ी हैं। इन दोनों ही खिलाड़ी काफी मजबूती के साथ खेलते हैं। टीम के संतुलन को देखते हुए आखिरी फैसला लिया जाएगा।”

इसके बाद ही लैंगर ने ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की जमकर तारीफ की। बता दें उन्होंने इस टेस्ट सीरिज में अब तक कुल 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

पिच को लेकर कही ये बात


मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच के बारे में बात करते हुए कोच ने कहा कि , पिच पर ये घास अच्छी लग रही हैं। मैं इस बात को हमेशा ही कहता हूँ कि ,

“टेस्ट क्रिकेट में पिच सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं। अगर आपके पास बेहतरीन पिच होगी तो गेंद और बल्ले के बीच मुकाबला होगा और फिर टेस्ट क्रिकेट भी बढ़िया रहेगा और अच्छा रहेगा।”

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि ,

“अगर हम सपाट पिचों पर मैच खेलेंगे तो ये एक बोरिंग मैच हो जायेगा। उम्मीद हैं कि गेंद और बल्ले के बीच एक बेहतरीन मुकाबला होगा। इस श्रृंखला के लिए ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी।”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: कोच जस्टिन लैंगर ने दिए संकेत, बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम में होंगे बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.