Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND : खराब टीम चयन के अलावा इन पांच कारणों से पर्थ में हारी टीम इंडिया

भारतीय टीम को पर्थ में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में 146 रन से हार का सामना करना पड़ा है. भारत की इसी हार के चलते हम आपकों अपने इस खास लेख में पांच ऐसे कारण बताएंगे, जिसके चलते भारतीय टीम को इस दूसरे टेस्ट मैच में 146 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा है.

आइये डालते है भारत की हार के कारणों पर एक नजर :

प्लेइंग इलेवन में विशेषज्ञ स्पिनर को शामिल ना करना 

भारत ने इस दूसरे टेस्ट मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में एक भी स्पिनर को शामिल नहीं किया. भारत ने चार तेज गेंदबाजो को टीम में जगह दी, लेकिन स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया.

पिच से स्पिनर को मदद मिल रही थी और इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है, कि ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने मैच में कुल 9 विकेट हासिल किये थे. प्लेइंग इलेवन में स्पिनर को शामिल ना करना कही ना कही भारतीय टीम की हार का एक बड़ा कारण रहा है.

ओपनरों का एक बार फिर फ्लॉप होना 

भारतीय टीम को दोनों पारियों में अच्छी शुरूआत नहीं मिल पाई. पहली पारी में भारत की ओपनिंग साझेदारी जहां 6 रन की थी. वहीं दूसरी पारी में भारत की ओपनिंग साझेदारी खाता भी नहीं खोल पाई. भारत के ओपनर बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन भी भारत की हार का एक बड़ा कारण बना है.

नाथन लियोन के खिलाफ कोई प्लान ना होना 

भारतीय बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन लगातार परेशाम कर रहे है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय बल्लेबाज नाथन लियोन के खिलाफ कोई खास प्लान से नहीं उतरते है.

नाथन लियोन के खिलाफ कोई प्लान ना होना भी भारतीय टीम की हार का एक बड़ा कारण बना है, क्योंकि लियोन ने इस मैच में कुल 9 विकेट हासिल किये.

ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ रणनीति ना होना 

ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट में भी भारतीय गेंदबाजो को परेशान किया था और दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजो को परेशान किया हैं.

पहली पारी में जहां पैट कमिंग्स ने 19 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. वहीं दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क ने 14 और जोश हेजलवुड ने 17 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ कोई ठोस रणनीति ना होना भी भारतीय टीम की हार का एक बड़ा कारण बना है.

दोनों पारियों में भारत का लोअर-आर्डर नाकाम रहना 

ऋषभ पंत 

ऋषभ पंत

दोनों पारियों में भारत का लोअर-आर्डर नाकाम रहा, भारतीय टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज दोनों पारियों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए, लोअर-आर्डर का नाकाम रहना भी भारतीय टीम की हार का एक बड़ा कारण रहा है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post AUSvsIND : खराब टीम चयन के अलावा इन पांच कारणों से पर्थ में हारी टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.