Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- सोशल मीडिया पर छाए विराट कोहली फिर भी जॉनसन ने बनाया विराट का मजाक, तो वहीं इस खिलाड़ी को पड़ रही भद्दी गालियां

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरे टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। रविवार को पर्थ टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल हुआ जिसमें दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने मैच में एक बार फिर से वापसी करते हुए अपनी कुल बढ़त 175 कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया और भारत पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन का हाल

पर्थ टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 132 रनों का स्कोर बना लिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली पारी 326 रन के जवाब में भारतीय पारी को 283 के स्कोर पर समेटा था।

Perth Test: India's first innings collapse at 283 runs

ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने उनकी पहली पारी में दूसरे दिन के खेल में 326 रनों के स्कोेर पर पहली पारी समेटी। जिसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी शुरु की।

तीसरे दिन विराट कोहली का 25वां शतक रहा सबसे ज्यादा सुर्खियों में

दूसरे दिन भारत ने खेल की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में 172 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाए जिससे आगे उन्होंने तीसरे दिन खेलना शुरू किया। तीसरे दिन भारतीय टीम को अपना पहला विकेट पहले ही ओवर में रहाणे के रूप में खोना पड़ा।

लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए 123 रन बनाए। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक जड़ा।

तीसरे दिन ट्वीटर पर विराट कोहली छाए

विराट कोहली के 25वें शतक की मदद से उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए तो हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। कोहली के अलावा ट्वीटर पर तीसरे दिन के खेल में किसी की बात ही नहीं हो रही है।

Perth Test: Kohli's century, match at the exciting turning point

भारतीय टीम के कप्तान को ट्वीटर पर तीसरे दिन शतक के लिए जमकर बधाईयां मिल रही है तो वहीं विराट कोहली के आउट होना भी ट्वीटर पर छाया जिसे विवादास्पद फैसला माना जा रहा है।

ऐसा रहा तीसरे दिन का ट्वीटर रिएक्शन

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post AUSvsIND- सोशल मीडिया पर छाए विराट कोहली फिर भी जॉनसन ने बनाया विराट का मजाक, तो वहीं इस खिलाड़ी को पड़ रही भद्दी गालियां appeared first on SportzWiki Hindi.