भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में पुजारा शानदार फॉर्म में हैं. पुजारा जब 2014 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने आएं थे तब उनका रिकॉर्ड काफी साधारण रहा था. लेकिन इस सीरीज में पुजारा शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने तीसरे टेस्ट के दुसरे दिन अपना 17 वां शतक लगाया. पुजारा जब इस टेस्ट में बल्लेबाजी करने आते हैं तब उनके बैट में बहुत से टेप लगे होते हैं.
पुजारा ने खोला राज आखिर क्यों वो टेप लगाकर बल्लेबाजी कर रहें हैं

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद सोनी टेन-3 के प्रोग्राम के दौरान स्टूडियो में बैठे भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने पुजारा से इस बारे में सवाल किया. कैफ ने पूछा आप मैदान पर बैट पर टेप बांधकर खेलते नजर आ रहे हैं, आपका बल्ला काफी खराब हो गया है, फिर भी आप इससे खेले जा रहे हैं. जरूरी बल्ले के साथ आपकी यादें जुड़ी होंगी. आपने इस बल्ले से आपने काफी रन बनाए होंगे.
कैफ के इस सवाल पर पुजारा ने ये दिया जवाब

पुजारा ने मोहम्मद कैफ के इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि
“जी हां, इस बल्ले का वेट और बैलेंस मुझे काफी पंसद है. इससे मैंने काफी रन बनाए हैं. जिसके कारण इसे मैं नहीं छोड़ पा रहा हूं.”
पुजारा ने बताया क्यों भारत के बल्लेबाज इतना धीरे खेल रहे थे

पुजारा से जब पुछा गया आखिर क्यों भारतीय बल्लेबाज इतनी धीमे बल्लेबाजी कर रहे थे. इसपर पुजारा ने जवाब दिया
“इस पिच पर रन बनाना इतना आसान साबित नहीं हो रहा था. रन बनाने में हमें काफी मुश्किलें आई. हमें लगता है कि पिच को देखते हुए 443 रन सही है”.
मौजूदा टेस्ट सीरीज में उनका यह दूसरा और कुल मिलाकर 17वां शतक रहा. अपनी 106 रन की पारी के दौरान पुजारा ने 319 गेंदों का सामना किया और 10 चौके लगाए. उन्हें लंच के बाद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने बोल्ड किया.
पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यह चौथा शतक रहा. यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर किसी भारतीय बल्लेबाज का तीसरा सबसे धीमा शतक था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUSvsIND: चतेश्वर पुजारा ने बताया आखिर क्यों वो बल्ले पर टेप लगाकर कर रहे हैं बल्लेबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.