Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- वीडियो: क्रीज पर जमने के बाद अजिंक्य रहाणे ने इस तरह से लापरवाही भरे शॉट से गंवाया अपना विकेट

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली की अगुवायी में भारतीय टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम पर जबरदस्त दबाव बनाते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दिया 323 रनों का लक्ष्य

पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 323 रनों का एक मुश्किल लक्ष्य दिया है जो इस पिच पर बनाना इतना आसान नहीं रहेगी।

(Photo by : Getty Images)

एडिलेड टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने अपने तीसरे दिन के स्कोर 3 विकेट पर 151 रनों से आगे खेलना शुरू किया जिसके बाद लंच के कुछ देर बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी 307 रनों के स्कोर पर खत्म हुई और 322 रनों की बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया को 323 रनों का लक्ष्य दिया।

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने खेली बेहतरीन पारियां

मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा आकर्षण पहली पारी के शतकवीर चेतेश्वर पुजारा और टीम के उकप्तान अजिंक्य रहाणे रहे। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 87 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

चेतेश्वर पुजारा तो 71 रन बनाकर चलते बने लेकिन अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी कर पुछल्लों के साथ मिलकर भारत के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया।

क्रीज पर जमने के बाद अजिंक्य रहाणे ने इस खराब शॉट से गंवाया अपना विकेट

पहली पारी में निराश करने वाले अजिंक्य रहाणे ने दूसरी पारी में बढ़िया हाथ दिखाए। अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 147 गेंदों में 7 चौको की मदद से 70 रनों की पारी खेली।

लेकिन जब रहाणे के क्रीज पर जमने के बाद शतक की उम्मीदें की जा रही थी तभी पारी की 104वें ओवर की पहली ही गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट से अपना विकेट गंवाया। जिसमें नाथन लियोन की गेंद को रहाणे ने रिवर्स स्वीप के जरिए प्वॉइंट की दिशा में खेली लेकिन वहां खड़े मिचेल स्टार्क ने बढ़िया कैच किया।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- वीडियो: क्रीज पर जमने के बाद अजिंक्य रहाणे ने इस तरह से लापरवाही भरे शॉट से गंवाया अपना विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.