ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। 4 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच में कुछ हद तक वापसी की है। जिसने दिन के खेल के खत्म होने तक भारतीय टीम पर 175 रनों की बढ़त बना ली है।
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक बनायी 175 रनों की बढ़त
पर्थ क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे इस मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम की पहली पारी को 283 रनों के स्कोर पर समेटा और पहली पारी के आधार पर 43 रनों की अहम बढ़त हासिल की।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम एक मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ मैदान में उतरी और तीसरे दिन के खेल में अपने 4 विकेट खोकर 132 रनों का स्कोर बना लिया है। दिन की समाप्ति तक उस्मान ख्वाजा 41 और कप्तान टिम पेन 8 रन पर डटे हुए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में लगातार अंतराल में खोए विकेट
भारतीय टीम को ऑलराउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी शुरू की। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच और मर्कस हैरिस ने 33 रनों की शुरूआत दी ही थी तभी एरोन फिंच अंगुली में चोट लगवा बैठे।

फिंच चोट के कारण रिटायर हर्ट होकर पैवेलियन लौट गए जिसके बाद उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी करने आए। उस्मान ख्वाजा एक सिरे पर डटे रहे लेकिन दूसरे सिरे से कुछ-कुछ अंतराल में ऑस्ट्रेलिया को झटके लगते रहे।
लय में दिख रहे पीटर हैंड्सकॉम्ब को ईशांत शर्मा ने किया पगबाधा आउट
दो विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए पीटर हैंड्सकॉम्ब लय में नजर आए और आते ही एक के बाद एक तीन चौके जड़ दिए। हैंड्सकॉम्ब जब अपने 13 रन के निजी स्कोर पर थे तो उनसे बड़ी चूक हो गई।
GONE!
That's as plumb as it gets! Handscomb departs after a ripper from @ImIshant
LIVE: https://t.co/rNGuQ7htH9 pic.twitter.com/irb2RdqvXG— Telegraph Sport (@telegraph_sport) December 16, 2018
ऑस्ट्रेलिया की पारी के 26वें ओवर की पहली ही गेंद पर तीन चौके लगा चुके पीटर हैंड्सकॉम्ब को ईशांत शर्मा ने गच्चा दिया और हैंड्सकॉम्ब को निराश मन से पैवेलियन की ओर लौटना पड़ा।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- वीडियो: हैंड्सकॉम्ब ने की थी विराट के साथ बेईमानी, ईशांत ने कुछ ऐसे लिया कप्तान का बदला appeared first on SportzWiki Hindi.
That's as plumb as it gets! Handscomb departs after a ripper from