भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम के लिए मिला जुला रहा.पहले भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को 326 रनों पर ऑल आउट कर दिया. भारत की ओर से इशांत शर्मा ने 4 विकेट अपने नाम किये. वहीँ जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और हनुमा विहारी को दो-दो सफलताएं मिलीं.
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 326 रन पर सिमट गई
The Aussie skipper trapped in front and unable to overturn the decision #AUSvIND@SpecsaversAU #SpecsaversCricket pic.twitter.com/gdwjIE1cfV
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 15, 2018
ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 326 रन पर सिमट गई. कल के नाबाद बल्लेबाज टीम पेन और कमिंस कुछ ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर पाएं.ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 141 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए. एरॉन फिंच ने 105 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली. ट्रेविस हेड ने 58 रनों का पारी खेली.
भारत की सलामी जोड़ी एक बार फिर रही फ्लॉप
SEED! Mitchell Starc was fired up after this beauty to knock over Murali Vijay before the lunch break
#AUSvIND | @Toyota_Aus pic.twitter.com/pgm50xJ8pG
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 15, 2018
ऑस्ट्रेलिया द्वारा सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी भारत को उम्मीद थी कि वह इतना जल्दी विकेट नहीं गंवाएगी, लेकिन मिशेल स्टार्क की बेहतरीन गेंद विजय का स्टंप ले उड़ी और भारत को मायूसी हाथ लगी.लंच के बाद जोश हेजलवुड ने भारत को दूसरा झटका दिया. केएल राहुल हेजलवुड की शानदार गेंद पर चकमा खा गए और बोल्ड हो गए. पिछली 11 टेस्ट पारियों में यह 10वां मौका है जब राहुल एलबीडब्ल्यू या बोल्ड आउट हुए हैं. राहुल सिर्फ 2 रन ही बना पाए.
कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने टीम को संभाला
That's tea! An enthralling battle as Kohli (37*) and Pujara (23*) get through to the break with India 2-70, trailing by 256.
Cummins has 0-6 off six overs: https://t.co/mzWOwn19la #AUSvIND pic.twitter.com/nTP8IULcOi
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 15, 2018
कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने 74 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबारा. इन दोनों ने रक्षात्मक बल्लेबाजी करके ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण को बैकफुट पर भेजा.82 रन के स्कोर पर मिशेल स्टार्क ने भारत को तीसरा झटका दिया. चेतेश्वर पुजारा स्टार्क की गेंद पर विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों लपके गए और 103 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
रहाणे और कोहली ने जड़े अर्धशतक
FIFTY! Virat finds the boundary to bring up his half-century from 109 balls. Will he make it a big one? https://t.co/mzWOwn19la #AUSvIND pic.twitter.com/y0qRKoxVDF
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 15, 2018
पुजारा के आउट होने के बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने टीम को संभाला. भारतीय कप्तान ने मैच में शानदार अर्धशतक लगाया. ये उनके करियर का 20 वां अर्धशतक था. वहीँ रहाणे ने अपने करियर की 17 वीं फिफ्टी बनाई.

स्कोर बोर्ड
ऑस्ट्रेलिया: 326 रन ऑलआउट, मार्कस हैरिस (70), ट्रेविस हेड (58), इशांत शर्मा (4 विकेट)
भारत: 172 रन 3 विकेट विराट कोहली(82 ) अजिंक्य रहाणे (51) मिचेल स्टार्क(2 विकेट)
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: तीसरे दिन का खेल खत्म, शुरुआती झटके के बाद विराट-रहाणे ने टीम को संभाला appeared first on SportzWiki Hindi.
