Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- सचिन तेंदुलकर ने विराट एंड कंपनी को दिया जीत का सबसे बड़ा मंत्र, बस उपरीक्रम के बल्लेबाजो को करना होगा यह छोटा काम

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 6 दिसंबर से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा जिसमें भारतीय टीम को हर कोई दावेदार मान रहा है। भारतीय टीम इस बार ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले कुछ ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।

भारतीय टीम को पृथ्वी शॉ की चोट ने टेस्ट सीरीज से पहले दिया झटका

भारतीय टीम को मजबूत तो माना जा रहा है लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लगी चोट ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया है।

भारतीय क्रिकेट में सनसनी की तरह अपना डेब्यू करने वाले मुंबई के होनहार 19 साल के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ सिडनी में खेले गए अभ्यास मैच में बाउंड्री पर एक कैच लेने के दौरान टखने में चोट लग गई। इसके बाद वो पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

सलामी बल्लेबाजों की मुश्किलों को लेकर बोले सचिन तेंदुलकर

पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल किए गए थे। ऐसे में अब भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान विराट कोहली के सामने सबसे बड़ी माथापच्ची सलामी जोड़ी को लेकर रहेगी।

भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में सबसे अच्छी सलामी जोड़ी के खास कार्यक्रम में जवाब दिया। सचिन ने कहा कि “जब आप इन स्थानों पर जाते हैं तो ओपनिंग जोड़ी सबसे महत्वपूर्ण होती है।  वास्तव में तो 1.2 और 3 नंबर और कभी-कभी तो 4 नंबर भी जल्दी आ जाता है। तो 1-3 की जिम्मेदारी होती है कि वो कम से कम 30 ओवर खेलें।”

ऑस्ट्रेलिया में पहले 30-35 ओवर होते हैं सबसे महत्वपूर्ण

सचिन ने आगे कहा कि “लेकिन इन सतहों पर जब आप खेलते हैं तो उबाल होता है। मैंने इंग्लैंड दौरा शुरू होने से पहले भी कहा था कि पहले 40 ओवर अहम रहेंगे। इसके बाद गेंद अपनी कठोरता खो देती है। इसके बाद स्विंग में कुछ दिखता है लेकिन आप उसे अडजस्ट कर सकते हैं। जब नई गेंद कठोर हो तो आपको समय नहीं मिल पाता है।”

“ऑस्ट्रेलिया में पहले 30-35 ओवर बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं जब गेंद नई होती है और सीम ऊपर होती है। फिर सीम दल जाती है और तेज गेंदबाजों को ये अपनी जिप नहीं देती है। तो पहले 35 ओवर बड़े ही महत्वपूर्ण होते हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- सचिन तेंदुलकर ने विराट एंड कंपनी को दिया जीत का सबसे बड़ा मंत्र, बस उपरीक्रम के बल्लेबाजो को करना होगा यह छोटा काम appeared first on SportzWiki Hindi.