Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- मैच के चौथे दिन पंत ने नाथन लियोन पर किया कमेंट तो उन्हें मिला लियोन का मजेदार जवाब

ऑस्ट्रेलिया में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने चरम पर है। इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला गया। इस टेस्ट सीरीज में अब तक दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त जुबानी बंटर देखने को मिला है।

ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे से खेला जबरदस्त जुबानी बंटर

चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में अब तक ये जुबानी बंटर खासकर दोनों ही टीमों के विकेटकीपरों के द्वारा खूब देखने को मिला है। इस जुबानी जंग में एक तरफ से जहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और विकेटकीपर टिम पेन सेर रहे हैं तो

वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी सवा सेर साबित हुए है। ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को बड़ा ही तंग किया है। उन्होंने अपनी जुबानी ताकत से हर कंगारू बल्लेबाज को परेशान किया है।

लियोन को बल्लेबाजी करने के दौरान पंत ने किया कमेंट

इसी तरह से मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय टीम के द्वारा मिले 399 रनों के लक्ष्य के सामने बल्लेबाजी कर रही थी। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके थे।

पुछल्ले बल्लेबाजो में नाथन लियोन और पेट कमिंस बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी पारी का 80वां ओवर रविन्द्र जडेजा डाल रहे थे। इसी दौरान नाथन लियोन स्ट्राइक पर मौजूद थे तो पीछे से पंत ने नाथन लियोन के बारे में कमेंट किया।

…तो लियोन ने भी दिया ये करारा जवाब

नाथन लियोन को ऋषभ पंत ने पीछे से कहा कि “कम ऑन गैरी, तुम कल के लिए कुछ भी नहीं करना चाहते।”

ऋषभ पंत के इस कमेंट के बाद नाथन लियोन ने भी जवाब दिया। नाथन लियोन ने इसका जवाब देते हुए पंत से कहा कि “मैं ये भी नहीं समझ सकता कि आप क्या कह रहे हैं दोस्त। इसके बाद पीछे मुड़कर लियोन ने पंत को कहा कि मैं भी तुम्हें पसंद करता हूं ऋषभ।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- मैच के चौथे दिन पंत ने नाथन लियोन पर किया कमेंट तो उन्हें मिला लियोन का मजेदार जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.